बाजार में दुल्हन की तरह सजी गुड़िया तो बिकती देखी होगी लेकिन जीती जागती लड़कियों को बिकते देखना कितना आश्चर्यचकित है। जी हां एक बाजार ऐसा भी है जहां लड़कियां बिकती है। बोली लगती है और लोग लड़कियों की वाजिब कीमत चुकाकर उन्हें ले जाते हैं।
यूरोप के बुल्गारिया में स्टारा जागोर नामक जगह है जहां साल में 3 बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां लड़कियां अच्छी तरह से तैयार होकर बाजार में आती हैं।
कई पुश्तों से बुलगारिया के गरीब लोगों की ओर से यह मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में लड़कियां अपने परिवार के लोगों के साथ ही आती हैं।
बुल्गारिया के ऐसे कई परिवार हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से अपने बेटियों की शादी इस तरह तय करते हैं।
इसे इस तरह समझिए कि एक पारिवारिक मिलन समारोह हो रहा है और दूल्हे वाले दहेज दे रहे हैं।