{"_id":"59c216184f1c1b2a688b5756","slug":"bizarre-funeral-service-where-dead-people-and-pets-will-be-launched-into-space","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मरे हुए लोगों को अंतरिक्ष में भेजेगी यह कंपनी, ऐसे होगा अजीबो-गरीब अंतिम संस्कार","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
मरे हुए लोगों को अंतरिक्ष में भेजेगी यह कंपनी, ऐसे होगा अजीबो-गरीब अंतिम संस्कार
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Space
- फोटो : CEN/kriorus
रूस की एक कंपनी KrioRus मरे हुए लोगों और जानवरों के शव को अंतरिक्ष में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Trending Videos
Space
- फोटो : CEN/kriorus
कंपनी के मुताबिक 200 से ज्यादा लोग इस अजीबो गरीब फ्यूनरल सर्विस के लिए बुकिंग कर चुके हैं। कंपनी के मुताबिक, साल 2005 से अभी तक उसने 54 लोग और 21 जानवरों के शव को क्रायोजेनिक तकनीक से फ्रीज कर दिया है और जल्द इन्हें स्पेस में लॉन्च किया जाएगा।
Space
- फोटो : CEN/kriorus
इस सर्विस के लिए 250,000 डॉलर यानी करीब डेढ़ करोड़ रुपये चुकाने होंगे। जिन लोगों ने बुकिंग कराई है उन्हें एक बैंड दिया गया है जिसे उन्हें हमेशा कलाई पर बांधे रहनी होगी। जैसे ही उनकी मौत होगी कंपनी तक इसकी सूचना पहुंच जाएगी और फौरन उनके शव को फ्रीज कर दिया जाएगा ताकि वे सड़ न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Space
- फोटो : CEN/kriorus
कंपनी ने यह प्रोजेक्ट Space Technologies के साथ मिलकर शुरू किया है। कंपनी ने बताया कि शवों को फ्रीज करने के बाद उन्हें खास तरीके से तैयार किये गए ताबूत में रखा जाएगा और फिर ऑर्बिट में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Space
- फोटो : CEN/kriorus
जनरल डायरेक्टर ने बताया कि कंपनी जल्द रूसी रॉकेट की मदद से अपना सैटेलाइट लॉन्च करेगी। कब्रिस्तानों के लिए कम पड़ती जगह और शान से मरने की चाहत ऐसे अनोखे आइडिया की जननी है।