फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 जगहों पर मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, महीने की कमाई 5 लाख रुपये से ज्यादा

Tue, 07 Aug 2018 04:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Best Countries For Job Top Five Countries With Highest Average Salary Or Income
salary

एक ही कॉलेज से पास होने के बावजूद दो छात्रों की सालाना आय में फर्क होता है। इसकी दो सबसे बड़ी वजह है। पहली है कपंनी जिसमें उनकी नौकरी लगी। दूसरा कारण यह है कि किस शहर या देश में नौकरी लगी। एक ही कंपनी में, एक ही पद पर कार्यरत दो लोगों की तनख्वाह भी अलग हो सकती है। आप जिस कंपनी के भारत स्थित दफ्तर में काम कर रहे हैं, उसी कंपनी के विदेश में मौजूद ऑफिस में काम कर रहे आपके समकक्ष की तनख्वाह आपसे ज्यादा होगी।



बात बस इतनी सी है कि आपकी सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप कहां काम कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलप्मेंट (आईएमडी) की ओर से जारी 'वर्ल्ड टैलेंट रेटिंग-2017' ने उन शीर्ष देशों की लिस्ट तैयार की है जहां कर्मियों की औसतन सालाना आय सबसे ज्यादा है। एक नजर उन टॉप 5 देशों पर...

Best Countries For Job Top Five Countries With Highest Average Salary Or Income
Switzerland

1. स्विटजरलैंड
बॉलीवुड फिल्मों में स्विटजरलैंड को अभी तक रोमांस की नगरी के तौर पर ही पेश किया गया है।शायद ही कोई ऐसी हिंदी फिल्म बनी हो जिसका लीड किरदार इस देश में नौकरी या बिजनेस करता हो। आईएमडी की रेटिंग के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी स्विटजरलैंड में काम कर रहे लोगों को मिलती है। रिपोर्ट के अनुसार सर्विस सेक्टर में काम करने वाले साल में औसतन 92,625 डॉलर यानी करीब 63. 60 लाख रुपये कमाते हैं। इस लिहाज से यहां महीने में औसतन लोग  5.30 लाख रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। यहां हफ्ते में औसतन 31 घंटे काम करना पड़ता है। 

Best Countries For Job Top Five Countries With Highest Average Salary Or Income
USA

2. अमेरिका
नौकरी और सैलरी के लिहाज से संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे पायदान पर है। यह देश सर्वश्रेष्ठ ग्राहक सेवा और पेशेवर रवैये के लिए जाना जाता है। एक साल में औसतन यहां काम करने वाले करीब 42 लाख कमाते हैं। यानी उनकी मासिक आय 3.47 लाख रुपये है।  यहां हफ्ते में कम से कम 34.4 घंटे काम करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Countries For Job Top Five Countries With Highest Average Salary Or Income
Luxembourg

3. लग्जमबर्ग
यूरोप में मौजूद लग्जमबर्ग भले ही छोटा सा देश हो, मगर सैलरी के मामले में यह पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर है। यहां सर्विस करने वाले कर्मियों की सालाना औसत आय 40.11 लाख होती है। यानी महीने में कर्मी 3.34 लाख रुपये कमाते हैं।

विज्ञापन
Best Countries For Job Top Five Countries With Highest Average Salary Or Income
Hong Kong

4. हांगकांग
हांगकांग पर भले ही चीन का कब्जा है, लेकिन यहां के कर्मी चीन के पेशेवरों से ज्यादा कमाते हैं। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक इस देश में काम करने वाले लोग साल में औसतन 30.93 लाख रुपये कमाते हैं।  इस लिहाज से उनकी औसत मासिक आय 2.57 लाख रुपये हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed