फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हजारों साल तक खुद को रख सकते हो जिंदा, ये है तरीका

Thu, 11 Jan 2018 09:43 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 11 Jan 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
A Human Stay Alive For Thousand Years through this way
मर्लिन मुनरो के लुक में पांच युवतियां
हर इंसान की ख़्वाहिश होती है कि उसके मरने के बाद भी लोग सदियों तक उसे याद रखें। ये हसरत पूरी करने के लिए लोग सौ-सौ जतन करते हैं।


कोई जंग लड़ता है, तो कोई इंसानियत के लिए नेमत साबित होने वाली चीज़ें बनाता है। कोई तबाही का संदेश देकर इस दुनिया से रुख़सत होना चाहता है, तो कुछ लोग नयी रचना के ज़रिए अपने याद किए जाने का इंतज़ाम कर जाते हैं।

ऐसी बहुत सी शख़्सियतें हैं जिन्हें हम सदियों बाद भी जानते हैं और याद करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने दौर में ही मशहूर होते हैं। उनके जीते-जी तो दुनिया उनकी दीवानी होती है। लेकिन दुनिया को अलविदा कहने के कुछ ही दिन में वो लोगों के ज़हन से उतर जाते।

 
A Human Stay Alive For Thousand Years through this way
थॉमस सेयर्स
बेहद मशहूर था थॉमस सेयर्स
मिसाल के लिए ब्रिटेन का थॉमस सेयर्स अपने ज़माने का मशहूर मुक्केबाज़ था। वो पढ़ा-लिखा नहीं था, लेकिन बॉक्सिंग में उसका कोई सानी नहीं था। उसका फ़ाइनल मैच हैम्पशायर में हुआ था। इसे देखने के लिए हज़ारों लोगों का मजमा लगा। मैच के लिए प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई गई। मैच देखने वालों में उस वक़्त ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे लॉर्ड पामरस्टन, लेखक विलयम थैकरे और चार्ल्स डिकेंस जैसे बड़े उपन्यासकार तक शामिल थे।

यहां तक कि उस दिन ब्रिटिश संसद की कार्रवाई भी कुछ घंटों के लिए ही चली। आदेश दिए गए थे कि महारानी विक्टोरिया को इस मैच की पूरी जानकारी दी जाए। 1865 में जब मुक्केबाज़ थॉमस सेयर्स की मौत हुई तो लाखों लोग उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। थॉमस सेयर्स को गुज़रे डेढ़ सौ बरस से ज़्यादा बीत चुके हैं। आज मुक्केबाज़ी के शौक़ीनों को छोड़कर शायद ही कोई थॉमस सेयर्स का नाम जानता है।
A Human Stay Alive For Thousand Years through this way
थॉमस सेयर्स
कामयाबी के क़िस्से
अब सवाल उठता है कि शोहरत की बुलंदी हासिल करने वाले खिलाड़ी को लोगों ने इतनी आसानी से कैसे भुला दिया। क्या वजह है कि कुछ लोग लंबे समय तक यादों में ज़िंदा रहते हैं। उनकी कामयाबी के क़िस्से बच्चों को सुनाए जाते हैं। उनकी ज़िंदगी पर फ़िल्में बनाई जाती हैं, किताबें लिखी जाती हैं, जबकि कुछ लोग चंद दिनों में भुला दिए जाते हैं।

चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे नुस्ख़े, जिन पर अमल करके आप ख़ुद को अमर कर सकते हैं....


 
विज्ञापन
विज्ञापन
A Human Stay Alive For Thousand Years through this way
जूलियस सीज़र
खुद की मार्केटिंग का दौर

आज मार्केटिंग का दौर है। जब तक आप अपने काम का बखान ख़ुद नहीं करेंगे, कोई आपको जानेगा नहीं। गुज़रे ज़माने में भी इस तरह की तरकीबें आज़माई जाती रही हैं। मिसाल के लिए सिकंदर-ए-आज़म को ही ले लीजिए। उसने दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य बनाया। अब भला वो क्यों नहीं चाहेगा कि दुनिया उसे याद रखे। लिहाज़ा उसने अपने पूरे साम्राज्य में अपनी तस्वीर वाले एक जैसे सिक्के चलवाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी पता रहे कि वहां कभी सिकंदर का राज था।

इसी तरह सदियां बीत जाने के बावजूद लोगों को रोमन बादशाह जूलियस सीज़र याद है। इसकी बड़ी वजह है कि सीज़र ने ख़ुद का ख़ूब प्रचार किया था। अपने युद्धों के दौरान सीज़र इतिहासकारों की टोली अपने साथ रखता था। इन का काम ही था सीज़र के मिशन की एक-एक तफ़सील दर्ज करना। सीज़र का मक़सद था आने वाली पीढ़ियों तक पैग़ाम पहुंचाना।

 
विज्ञापन
A Human Stay Alive For Thousand Years through this way
सिकंदर-ए-आज़म
पहचान बनाने में पेशा मददगार
हालांकि आज के दौर में भी लोग इसी तरह की चीज़ों पर अमल करते हैं। अब चूंकि तकनीक का ज़माना है, लिहाज़ा खुद की मार्केटिंग के तरीक़े भी थोड़े से बदलने पड़ेंगे। पहचान बनाने में पेशा बहुत मददगार होता है, इसलिए पेशे का इंतख़ाब बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। प्राचीन काल में दार्शनिकों की आम जनता के बीच कोई ख़ास पहचान नहीं थी, लेकिन आज सदियां बीत जाने के बाद लोग उन्हें याद करते हैं। उनका दर्शनशास्त्र बच्चों को पढ़ाया जाता है, क्योंकि उनके विचारों ने ज़िंदगी को एक अलग अंदाज़ में देखने का मौक़ा दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed