23 हफ्ते की गर्भवती मां के
रुटीन चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि गर्भ में पल रहे बच्चे का
दिल खून का संचार नहीं कर पा रहा है।
2 of 5
Heart Operation in Womb
- फोटो : CBC News
डॉक्टरों को संदेह था कि दिल की इस बीमारी की वजह से बच्चे के जन्म में मुश्किलें आ सकती हैं। लिहाजा, शिशु का इलाज गर्भ में रहते हुए ही करना पड़ेगा।
3 of 5
Heart Operation in Womb
- फोटो : CBC News
'सीबीसी न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने मां के यूटरस के रास्ते सूई के जरिए बच्चे की दिल में बलून डाला। इस ऑपरेशन से बच्चे के दिल के ऊपर और नीचे वाले चैंबर में जगह बनाई गई ताकि खून का संचार सामान्य तरीके से हो सके।
4 of 5
Heart Operation in Womb
- फोटो : CBC News
जब यह ऑपरेशन किया गया उस वक्त उसके दिल का आकार मूंगफली जितना था। इतने छोटे से दिल का इतना मुश्किल इलाज कनाडा के टोरोंटो में मौजूद माउंट सिनाई हॉस्पिटल में किया गया।
5 of 5
Heart Operation in Womb
- फोटो : CBC News
आज यह बच्चा दो महीने का है और इसका नाम सिबैस्टियन है। हालांकि डॉक्टरों ने सलाह दी है कि आगे कोई परेशानी न हो इसलिए बच्चे की एक ओपन हार्ट सर्जरी जरूरी है।