शिक्षा का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने बाद अब शिक्षा केवल कला, वाणिज्य, विज्ञान या चर्चित व्यवसायिक विषयों से स्नातक, परास्नातक या डिप्लोमा कोर्सेज तक ही सीमित नहीं रह गई है। भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में ऐसे कई अजीबोगरीब कोर्सेज की पढ़ाई शुरू की गई है, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको 6 अनोखे कोर्स के बारे में बताएंगे।
दुनिया के अजीबोगरीब कोर्स, कहीं भूत विद्या तो कहीं बेहतर पति-पत्नी बनने की पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूत विद्या
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भूत विद्या पर कोर्स शुरू किया है। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में भूत विद्या (Science of Paranormal) की पढ़ाई कराई जाएगी। यह छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स होगा। इसमें मानसिक विकारों, उपचार और मनोचिकित्सा के बारे में बताया जाएगा।
कैसे बनें बेहतर पति या पत्नी?
यह एक प्री-वेडिंग मैरेज कोर्स प्रोग्राम है, जिसे इंडोनेशिया की सरकार ने शुरू किया है। शादी से पहले लोग इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तीन महीने की अवधि वाले इस कोर्स में दाखिला लेने वाले शख्स को बेहतर पति या पत्नी बनना सिखाया जाता है। इस कोर्स के तहत उन्हें प्री-मैरिटल काउंसलिंग से लेकर प्रजनन स्वास्थ्य तक विभिन्न विषयों की जरूरी जानकारी दी जाती है।
ब्यूटी पीजेंट्स
अमेरिका के ओबर्लिन कॉलेज ने ये कोर्स साल 2011-12 में लॉन्च किया था। इसे मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस इंडिया, अमेरिका समेत अन्य सौंदर्य प्रतियोगिताओं के लिए शुरू किया गया था। इस कोर्स के तहत विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं की विजेताओं, उनके इतिहास, संस्कृति, कार्य प्रणाली जैसी चीजें समझने की शिक्षा दी जाती है।
नई चीज को सीखने के लिए कोर्स
किसी नई चीज को कैसे सीखें, ये सीखने के लिए भी अलग से कोर्स चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सीखने की क्षमता कहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, लर्नेबिलिटी भविष्य को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा माध्यम है। क्योंकि आने वाले समय में लोगों को नौकरियों का भविष्य पता नहीं होगा। मैकमास्टर यूनिवर्सिटी और यूसी सैन डीगो में ये कोर्स बेहद लोकप्रिय हैं