दुनिया में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने अजीबोगरीब बनावट की वजह से मशहूर हैं। एक ऐसा ही होटल वियतनाम की राजधानी हनोई में खुला है, जिसकी हर चीज पर सोने की परत चढ़ी है। इस होटल के दरवाजे, खिड़कियां, फर्नीचर, नल, वॉशरूम समेत हर चीजों को बनाने में सोना का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं इस होटल में खाने के बर्तन भी सोने के बने हुए हैं। सोने से बने इस लग्जरी होटल की तस्वीरों को देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
2 of 5
dolce hanoi golden lake
- फोटो : सोशल मीडिया
वियतनाम की राजधानी हनोई में बने इस होटल का नाम डोल्से हनोई गोल्डन लेक(Dolce Hanoi Golden Lake) है। 25 मंजिला वाले इस फाइव स्टार होटल में 400 कमरे हैं। इस होटल की बाहरी दीवारों पर भी 54,000 वर्ग फीट में गोल्ड प्लेटेड टाइल्स लगी हुई हैं। वहीं होटल के लॉबी में भी फर्नीचर और साज-सज्जा के समानों पर सोने की कारीगरी की गई है, ताकि पूरे होटल में सोने का अहसास हो।
3 of 5
dolce hanoi golden lake
- फोटो : सोशल मीडिया
सोने से बने इस होटल के कर्मचारियों का ड्रेस कोड भी रेड और गोल्डन रखा गया है। होटल के बेडरूम में फर्नीचर और साज-सज्जा के समानों पर गोल्ड की प्लेटिंग की गई है। वहीं, वॉशरूम में बाथटब, सिंक, शॉवर से लेकर सभी एक्सेसरीज भी गोल्ड से बने हैं।
4 of 5
dolce hanoi golden lake
- फोटो : सोशल मीडिया
इस होटल के छत पर एक इन्फिनिटी पूल भी बनाया गया है। इस पूल के बाहरी दिवालों पर लगी ईटों पर भी सोने की परत चढ़ाई गई है। डोल्से हनोई गोल्डन लेक का निर्माण 2009 में शुरू हुआ था। ऐसा माना जाता है कि सोना मानसिक तनाव को कम करने में मददगार है। इस वजह से होटल प्रबंधन ने सोने की प्लेटिंग का इतना इस्तेमाल किया है।
5 of 5
dolce hanoi golden lake
- फोटो : सोशल मीडिया
डोल्से हनोई गोल्डन लेक में रूम्स का शुरुआती किराया करीब 20 हजार रुपए हैं। वहीं डबल बेडरूम सुइट में एक रात रुकने की किराया करीब 75 हजार रुपए है। इस होटल में कुल 6 प्रकार के रूम्स और 6 प्रकार के सुइट हैं। प्रेसिडेंशियल सुइट की कीमत 4.85 लाख रुपए प्रति रात है।