लोग वजन कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। वजन घटाने के लिए जहां कुछ लोग कम खाते हैं तो कुछ क्रैश डायट या लिक्विड डायट का सहारा लेते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं तो आपको ये खबर पढ़नी चाहिए।
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक महिला ने वजन कम करने के लिए लिक्विड डायट ली लेकिन अब उसका ब्रेन हमेशा के लिए डैमेज हो गया है। जानिए कौन है ये महिला और क्या है पूरा मामला।
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दरअसल, ये मामला इजरायल का है। इजरायल के एक समाचार चैनल के मुताबिक, यहां एक 40 साल की महिला को हाल ही में टेल अवीव के एक मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने पिछले तीन हफ्तों तक केवल स्ट्रिक्ट जूस डायट का सहारा लिया है। जिसके कारण महिला के मस्तिष्क को काफी नुकसान हुआ है।
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
आपको बता दें कि, डायट शुरू करने से पहले महिला ने अल्टरनेट थेरेपी की शुरूआत की थी। इस थेरेपी के दौरान महिला को सिर्फ जूस और पानी पीने के लिए कहा गया था। बॉडी में नमक का असंतुलन बिगड़ने के कारण उसका वजन 40 किलो से भी कम हो गया।
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : parenting.firstcry.com
जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि ये महिला होईपोनाट्रेमिया नामक समस्या से गुजर रही थी। इस समस्या को मेडिकल साइंस में वॉटर इंटॉक्सिनेशन के नाम से जाना जाता है। ये समस्या तब होती है जब ब्लड वैसल्स में सोडियम मात्रा कम हो जाती है। साथ ही उन लोगों को होता है जो जरूरत से ज्यादा बिना इलेक्ट्रिक घोल लिए पानी पीते हैं।