{"_id":"5d11c62f8ebc3e12c77bdaf8","slug":"woman-sleep-in-flight-and-then-wake-up-in-a-dark-share-her-terrible-story-on-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विमान में सोती रह गई महिला, आंखें खुलीं तो डरावने सपने जैसा था मंजर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
विमान में सोती रह गई महिला, आंखें खुलीं तो डरावने सपने जैसा था मंजर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 25 Jun 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर हवाई जहाज में घटित हुई घटनाएं आए दिन वायरल होते रहती हैं। हाल ही में एयर इंडिया की एक घटना वायरल हो रही थी तो अब एक ऐसी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बारे में जानकर आप सहम सकते हैं। सोचिए अगर आप बड़े से फ्लाइट में अकेले बच जाएं और घुप्प अंधेरा हो तो आप कैसा महसूस करेंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
दरअसल, यह कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। महिला एयर कनाडा फ्लाइट से टोरंटो जा रही थी। इसी दौरान यह घटना घटित हुई है। महिला फ्लाइट में सो गई थी और जब काफी देर बाद उठी तो पूरी प्लेन खाली थी और चारों ओर घुप्प अंधेरा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
इसके अलावा प्लेन टोरंटो इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में खड़ा था और बंद भी। इस घटना का जिक्र महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि वह लगभग आधी रात को उठी ( फ्लाइट के लैंड होने के बाद ) अंदर भयानक ठंड थी और मैं घनघोर अंधेरे में अपनी सीट पर फंसी हुई थी। मैं बता नहीं सकती की वो पल मेरे लिए कितना भयावह था। ऐसा लगा रहा था कि मैं कोई सपना देख रही हूं क्योंकि मुझे उस वक्त नहीं समझ में आ रहा था कि ये सब कैसे हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
महिला ने यह भी बताया कि उस वक्त उसका फोन भी चार्ज नहीं था और वह मदद के लिए कॉल भी नहीं कर सकती थी। किस्मत अच्छी थी कि महिला को प्लेन के कॉकपिट में टॉर्च मिल गया, जिसकी मदद से वह प्लेन के दरवाजे तक पहुंच पाई। इस दौरान जब महिला ने दरवाजा खोला तो देखा कि वह जमीन से 50 फीट ऊपर है। उसके पास कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में वह दरवाजे पर बैठ गई और टॉर्च बार-बार जलाकर अपनी मौजूदगी का इशारा करती रही।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
हालांकि थोड़ी देर बाद किसी एयरपोर्ट कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी और फिर उसे सुरक्षित वापस ले आया गया। हालांकि इस घटना के बाद एयर कनाडा ने महिला से माफी भी मांगी है। महिला का कहना है कि वह इस घटना से इतना डर गई है कि उसे नींद भी नहीं आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।