{"_id":"5c99d601bdec2260e22ac97a","slug":"woman-kept-in-chains-for-20-days-and-tortured-by-husband-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में पत्नी को जंजीरों से बांध पीटता था पति, पुलिस पहुंची तो बोला…","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पाकिस्तान में पत्नी को जंजीरों से बांध पीटता था पति, पुलिस पहुंची तो बोला…
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : shutterstock.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान में एक व्यक्ति कई हफ्तों तक अपनी पत्नी को चेन में बांध कर उसके साथ मारपीट कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने महिला को उसके पति द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से मुक्त करा दिया है। आगे की कहानी जान आप हैरान हो जाएंगे।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी को शैतानी ताकतों के वश में बताकर उसे कम से कम 20 दिनों तक साहीवाल स्थित अपने घर में कथित तौर पर बंद रखा। पड़ोसियों की ओर से पुलिस को सूचित किए जाने के बाद बीते रविवार को महिला को छुड़ाया गया।
3 of 5
- फोटो : File Photo
अखबार की खबर के मुताबिक, टीवी फुटेज में दिखाया गया कि एक कमरे में फर्श पर बैठी एक महिला के हाथों में हथकड़ियां हैं और पैर जंजीर से बंधे हैं। महिला को गिरफ्तार करके रखा गया है। छुड़ाए जाने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति और ससुराल वाले मुझे बांधकर पीटते थे। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने अपनी पत्नी को शैतानी ताकतों के वश में बताकर उसे जंजीरों से बांध रखा था और नियमित तौर पर उसकी बेरहमी से पिटाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के बच्चों को भी रखता है दूर
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
बताया जा रहा है कि वह एक नवजात शिशु समेत महिला के दो बच्चों को भी उससे दूर रखता था। शुरुआती नजर में लगा कि महिला मानसिक रूप से बीमार है लेकिन महिला ने इससे इंकार कर दिया। महिला फिलहाल पुलिस की देख-रेख में है। महिला के बच्चे अभी उसके पति के परिवार के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Supreme Court of Pakistan
- फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक, महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां उसके बयान दर्ज होंगे। जांच अधिकारी अफजल गिल ने डॉन न्यूज टीवी को बताया कि महिला को अदालत में पेश किया जाएगा तब अदालत तय करेगी कि महिला को इलाज की जरूरत है कि नहीं, साथ ही मुआवजे पर भी फैसला हो सकता है। महिला के बच्चे अभी उसके पति के परिवार के साथ रह रहे हैं, जिन पर भी फैसला लिया जाएगा। हालांकि, पुलिस ने पति के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।