सेल्फी के दौरान लापरवाही बरतने पर कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है, लेकिन इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्पटन सिटी में रहने वाली 21 साल की मॉ़डल क्लो जॉर्डन की बिकिनी सेल्फी ने उनकी जान बचा ली। क्लो जब भी बिकिनी सेल्फी लेती थीं, तो उन्हें अपने पेट का तिल बहुत खराब लगता था। इस वजह से उन्होंने इसे हटवाने का फैसला किया।
2 of 5
model Cloe Jordan
- फोटो : Instagram
बता दें कि, क्लो जॉर्डन को सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने का काफी शौक है। क्लो जॉर्डन जब तिल की सर्जरी के लिए डॉक्टरों के पास पहुंचीं तो तिल की सच्चाई जान उनके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने तिल की सर्जरी के लिए एक्स-रे किया। डॉक्टर्स को एक्स-रे में ही गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई दिए तो उन्होंने इसकी बारीकी से जांच की। इसी दौरान पता चला कि तिल के नीचे स्किन कैंसर पनप रहा था।
दरअसल, क्लो जॉर्डन ने महसूस किया कि उनके तिल के आसपास का रंग बदल रहा है। क्लो ने इसे गंभीरता से लिया और सीधे डॉक्टर्स के पास पहुंचकर तिल हटवाने की इच्छा जताई। जांच के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें परेशान न होने की सलाह दी, क्योंकि उनका कैंसर फर्स्ट स्टेज पर था, जिसका इलाज संभव था।
4 of 5
bikini girl
- फोटो : Social Media
क्लो का इलाज पिछले तीन महीनों से चल रहा था। बीती 24 मार्च को डॉक्टर्स ने सर्जरी से तिल हटा दिया और अब वे पूरी तरह से ठीक हैं। क्लो को अब भी कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहना होगा, क्योंकि उनके कुछ और टेस्ट होने बाकी हैं।
5 of 5
skin cancer
- फोटो : Instagram
क्लो ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लोगों से अपील की कि वे शरीर में होने वाले बदलाव को लेकर हमेशा सतर्क रहें। क्लो ने कहा कि अगर वह समय रहते अपनी इस समस्या पर ध्यान नहीं देतीं तो कैंसर फैलता जाता और शायद फिर जान नहीं बच पाती।