फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lightning: बादलों के बीच कैसे बनती है आकाशीय बिजली, क्यों गरजता है बादल? जानिए सबकुछ

Sat, 08 Jul 2023 12:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
why does happens lightning in Sky what is its reason know the all details
why does happens lightning in Sky - फोटो : iStock

Lightning: बारिश के मौसम में अक्सर आसमानी बिजली गिरने के मामले सामने आते हैं। बादलों की तेज गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर हर कोई डर जाता है। हाल के दिनों में उत्तर भारत में बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। बादलों के बीच अक्सर गरज के साथ बिजली कड़कती देखी जाती है। हालांकि कभी-कभी यह बहुत खतरनाक हो जाती है और जमीन पर गिरने पर जानलेवा हो जाती है। 



लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बादलों के बीच यह बिजली बनती कैसे है? यह जहां पर गिरती है, वहा तबाही मचा देती है। बारिश के दौरान अक्सर बादलों के बीच गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकती है। इसके गिरने से कभी इंसान घायल हो जाता है, तो कभी इसकी चपेट में आने से मौत हो जाती है। बारिश के मौसम में बिजली गिरने की घटना ज्यादा घटती है। आइए जानते हैं कि आसमान में बादलों के बीच क्यों गड़गड़ाहट होती है और बिजली कैसे बनती है? 
 

why does happens lightning in Sky what is its reason know the all details
why does happens lightning in Sky - फोटो : iStock

बादलों के बीच क्यों चमकती है बिजली?

साल 1872 में वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेंकलिन ने पहली बार बादलों के बीच बिजली चमकने की सही वजह बताई थी। उन्होंने बताया कि बादलों में पानी के छोट-छोटे कण होते हैं, जो वायु की रगड़ की वजह से आवेशित हो जाते हैं। कुछ बादलों पर पॉजिटिव चार्ज हो जाता है, तो कुछ पर निगेटिव चार्ज। 

 

why does happens lightning in Sky what is its reason know the all details
why does happens lightning in Sky - फोटो : iStock

आसमान में जब दोनों तरह के चार्ज वाले बादल एक दूसरे से टकराते हैं तो लाखों वोल्ट की बिजली उत्पन्न होती है। कभी-कभी इस तरह उत्पन्न होने वाली बिजली इतनी अधिक होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। इस घटना को बिजली गिरना कहा जाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
why does happens lightning in Sky what is its reason know the all details
why does happens lightning in Sky - फोटो : iStock

क्यों गरजते हैं बादल?

जब आसमान में इस तरह बिजली पैदा होती है, तो बादलों के बीच जो जगह रहती है, वहां पर बिजली की धारा बहने लगती है। इससे बड़े पैमाने पर चमक उत्पन्न होती है जिसकी वजह से आसमान में बादलों की बीच चमक नजर आती है।  बिजली की धारा बहने की वजह से बहुत अधिक मात्रा में गर्मी पैदा होती है जिससे वायु फैलती है और इससे करोड़ों कणों की आपस में टक्कर होती है। इससे बादलों के बीच गड़गड़ाहट पैदा होती है जिसकी आवाज धरती पर सुनाई देती है।


Blood Falls: ग्लेशियर से क्यों बह रहा खून का झरना? रहस्य से उठ गया पर्दा, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
why does happens lightning in Sky what is its reason know the all details
why does happens lightning in Sky - फोटो : iStock

पहले चमक, फिर क्यों आती गरजने की आवाज? 

बिजली की चमक और गड़गड़ाहट एक साथ होती है। हालांकि बिजली की चमक पहले दिखती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि प्रकाश की गति ध्वनि से बहुत ज्यादा तेज होती है। प्रकाश की गति 30,0000 किलोमीटर प्रति सेकेंड होती है, तो वहीं ध्वनि की गति 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है।

Viral Video: एक हाथ में हैंडल, दूसरे में बच्चा, ई-रिक्शा चलाती इस बहादुर मां का वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed