{"_id":"620f317386a33d513f52b29b","slug":"why-do-prisoners-wear-black-and-white-dress-in-jail-know-about-reason-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: जेल में कैदियों को क्यों मिलती है \"काली-सफेद\" ड्रेस, जानिए इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: जेल में कैदियों को क्यों मिलती है "काली-सफेद" ड्रेस, जानिए इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेल में कैदियों को क्यों मिलती है "काली-सफेद" ड्रेस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेल का नाम सुनते ही बड़े से बड़ा हिम्मतवाला वाला व्यक्ति भी डरने लगता है। हर अपराधी को जेल की हवा खानी पड़ती है। जेल के नियम कानून मानने होते हैं। दरअसल, जेल एक ऐसी जगह होती है जहां व्यक्ति कैद रहता है। जेल में रहने वाले कैदियों का बाहरी दुनिया से वास्ता ही नहीं होता है। वैसे तो जेल में खाने-पीने से लेकर रहने तक के कई कठोर नियम होते हैं। इसके साथ ही उन्हें कपड़े भी एक जैसे ही दिए जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे कि कैदियों के कपड़ों के बारे में। आपने कई फिल्मों, धारावाहिकों में देखा होगा कि सजा पाने वाले कैदी एक विशेष तरह के कपड़े पहनते हैं। सफेद रंग के कपड़े और उनपर काले रंग की धारियां होती हैं। ऐसा नहीं है कि ये सब फिल्मों या धारावाहिकों में ही होता है, हकीकत में भी सजा पाने वाले कैदियों को ये ड्रेस दी जाती है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है...
2 of 5
जेल में कैदियों को क्यों मिलती है "काली-सफेद" ड्रेस,
- फोटो : Pixabay
कैदियों को इस तरह के कपड़े पहनने का कारण इतिहास से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि 18वीं शताब्दी में अमेरिका में ऑबर्न सिस्टम को लाया गया। इस सिस्टम के तहत जेलों और कैदियों के रहन-सहन के नए नियमों को जोड़ा गया। कहा जाता है कि यहीं से आधुनिक जेलों की शुरूआत हुई। इसके बाद यहीं से कैदियों को ग्रे-ब्लैक कलर की धारीदार ड्रेस भी दी गई।
3 of 5
जेल में कैदियों को क्यों मिलती है "काली-सफेद" ड्रेस
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक जैसी ड्रेस तय होने से अगर कोई कैदी जेल से भाग जाता है तो उसे पकड़ने में मदद मिलती है। इसके पीछे का तर्क ये है कि इस तरह की ड्रेस बाहरी आदमी तो पहनता नहीं है, ऐसे में जब लोग फरार कैदी को देखेंगे तो पुलिस को सूचना देंगे और कैदी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेल में कैदियों को क्यों मिलती है "काली-सफेद" ड्रेस
- फोटो : Pixabay
इसके अलावा कैदियों में अनुशासन बनाए रखने के लिए भी इस तरह की ड्रेस दी जाती है। "ग्रे-ब्लैक" स्ट्रिप वाली ड्रेस के पीछे एक और वजह है कि इसे "सिंबल ऑफ शेम" के तौर भी जाना जाता है जिससे अपराधियों को अपने किए अपराध पर पछतावा हो। लेकिन जब कैदियों के मानवाधिकार की बात को रखा गया तो सिंबल ऑफ शेम वाली बात को हटा दिया गया। इसके बाद 19वीं सदी में ड्रेस में बदलाव हुआ और काली-सफेद ड्रेस चलन में आई।
विज्ञापन
5 of 5
जेल में कैदियों को क्यों मिलती है "काली-सफेद" ड्रेस
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन कैदियों की सजा तय हो जाती है, उन्हें ही ये ड्रेस दी जाती है। इसके अलावा जो हिरासत में होते हैं, वो सामान्य कपड़े ही पहनते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि पूरी दुनिया में कैदियों के लिए एक ही ड्रेस है। हर देश के कैदियों के लिए अपना अलग-अलग ड्रेस कोड होता है। अब ऐसे में भारत के कैदियों की बात करें तो अंग्रेजों के समय से ही ऐसी ड्रेस का चलन है जो आज तक चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।