{"_id":"5b402b104f1c1bc0248b4e30","slug":"youth-beaten-by-petrol-pump-owner-for-not-coming-on-work-in-madhya-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम पर नहीं पहुंचा तो मालिक ने नौकर का किया ऐसा हाल, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
काम पर नहीं पहुंचा तो मालिक ने नौकर का किया ऐसा हाल, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
youth beaten by owner
अगर आप कोई नौकरी करते हैं और काम पर टाइम पर पहुंचने के आदी नहीं है तो आदत डाल लो वरना इसका बहुत बुरा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। पता नहीं कि कब कहां ऐसा मालिक टकरा जाए जो आपको ऑफिस लेट आने पर बांधकर हंटर से पीटने लगे या फिर आपके साथ इससे भी बुरा दुर्व्यवहार करे। जी हां, ऐसा ही एक मामला सामने आया मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में।
Whip
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यहां एक कर्मचारी को पेट्रोल पंप पर बांधकर हंटर से बुरी तरह पीटा गया। इसकी वजह ये बताई गई कि कर्मचारी कुछ दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था जिसकी वजह से उसका मालिक काफी नाराज हो गया। उसकी नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि जब वह कर्मचारी काम पर वापस लौटा तो मालिक ने उसकी कोड़ों से पिटाई कर दी।
youth beaten by owner
जानकारी के मुताबिक होशंगाबाद के ग्राम रायपुर निवासी अजय अहिरवार होशंगाबाद में शिवनंदि पेट्रोल पम्प पर पर काम करता था। यहीं पर कुछ दिनों पहले उसका एक्सीडेंट हो गया। इस कारण वह पिछले 5-6 दिनों से काम पर नहीं जा पा रहा था। अजय के यूं बिना बताए ड्यूटी पर न आने से उसका मालिक काफी नाराज हो गया। इसके बाद आरोपी युवक ने अजय को अपने के साथी से बुलावा भेजा और फिर अजय के वापस आने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
petrol
पेट्रोल पम्प के मालिक ने अजय को मशीन से बांधकर कोड़ों (हंटर) से जमकर पीटा। सिर्फ इतना ही नहीं, दबंग मालिक का जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसने अन्य कर्मचारियों से उसकी पिटाई कराई। ताज्जुब करने वाली बात ये है कि खुद मालिक ने युवक की पिटाई का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
walk
डर के कारण गांव चला गया युवक
आरोपी दीपक साहू और चिंटू साहू ने पहले तो अजय को पेट्रोल पम्प में मशीन से बांध दिया। उसके बाद अजय पर हंटर बरसाना शुरू कर दिए। दोनों दबंगो ने करीब दस मिनट में दलित अजय पर सौ से अधिक हंटर बरसाए और अजय की पिटाई का वीडियो भी बना लिया। अजय किसी तरह दबंगों के चंगुल से बचकर अपने रिश्तेदारों के यहां ग्राम पवारखेड़ा चला गया।
आरोपी दीपक साहू और चिंटू साहू ने पहले तो अजय को पेट्रोल पम्प में मशीन से बांध दिया। उसके बाद अजय पर हंटर बरसाना शुरू कर दिए। दोनों दबंगो ने करीब दस मिनट में दलित अजय पर सौ से अधिक हंटर बरसाए और अजय की पिटाई का वीडियो भी बना लिया। अजय किसी तरह दबंगों के चंगुल से बचकर अपने रिश्तेदारों के यहां ग्राम पवारखेड़ा चला गया।