इस लिस्ट में दसवें नंबर पर जेलन ब्लेडसो का नाम आता है। जेलन ने बारह साल की उम्र में एक आईटी कंपनी शुरू की। हाई स्कूल में रहने के दौरान ही अपने टेक स्टार्टअप पर काम करना शुरू कर दिया था। अभी वो 23 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
इसके बाद नौवें स्थान पर आते हैं रिको रॉडरिग्ज। रिको ने कम उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। कई फिल्में और टीवी के सीरियलों में काम करने के बाद उनकी संपत्ति काफी हो गई है। वो काफी पसंद किए जाते हैं। संपत्ति 26 करोड़ के आस-पास है।
इस खूबसूरत लड़की का नाम ऐली फैनिंग हैं। ऐली भी एक्टिंग करती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार रोल्स निभाए हैं। उनकी संपत्ति 33 करोड़ है।
जेडन स्मिथ को तो आप जानते ही होंगे। विल स्मिथ जो कि नामी हॉलीवुड एक्टर हैं, उनके बेटे हैं। जेडन खुद भी एक उभरते हुए एक्टर हैं। उनकी फिल्म द कराटे किड को सभी लोग पसंद करते हैं। वो 53 करोड़ रुपयों के मालिक हैं।
ये हैं अबिगायल ब्रेसलिन हैं। पेशे से एक अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं। तीन साल की उम्र से ही वो स्टेज परफॉर्मेंस देती रही हैं। उन्हें कई अवॉर्डज मिल चुकें हैं। उनकी संपत्ति 80 करोड़ के आस-पास है।