{"_id":"5b87ccec42c79246300f6c5b","slug":"worlds-most-extremely-human-living-residence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे दुर्गम स्थान पर बने घर, कोई घिरा है लावे के बीच तो कोई बना है मौत के किनारे पर","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
दुनिया के सबसे दुर्गम स्थान पर बने घर, कोई घिरा है लावे के बीच तो कोई बना है मौत के किनारे पर
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
p
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम तौर पर लोग रहने के लिए जब कभी घर तलाशते हैं तो वे सबसे पहले घर के आसपास मिलने वाली सुविधाओं को देखते हैं। जैसे बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, अस्पताल इत्यादि। लेकिन इस धरती पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आरामदायक माहौल की खोज में कुछ ऐसे आश्रय तलाशते हैं, जहां सुविधाओं की परवाह छोड़ दी जाती है।
d
1. हैंगिंग मठ (चीन)
ऐसी मोनेस्ट्री (मठ) आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी। ये पहली ऐसी अनोखी मोनेस्ट्री है जो इतने अनोखे ढंग से बनाई गई है। दिन हो या रात... आप जब कभी इस मोनेस्ट्री को देखेंगे तो लगने लगेगा कि यह पहाड़ से लटक रही है। यह ऐतिहासिक इमारत 1500 साल पहले से अस्तित्व में है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ये अद्भुत मठ चीन के शांक्सी प्रांत के दातोंग शहर में स्थित है। यह जमीन से लगभग 75 मीटर ऊंचाई वाली चट्टान से जुड़ा हुआ है।

2. कलापाना (हवाई)
आपने शायद ही कभी ऐसा घर देखा होगा जो इतने दुर्गम स्थान पर बना हो। बता दें यह निवास ऐसे स्थान पर है जहां लावा बहता है। जी हां, इसलिए घर को ऐसे स्तंभों पर बनाया गया है जो लावा से बचा रहा। हवाई के कालापाना शहर में 1986 में बड़े ज्वालामुखीय विस्फोट के बाद से सरकार ने लोगों को यहां से दूर रखने के लिए इस क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिया। हैरानी की बात ये है कि आज भी यहां 35 परिवार रह रहे हैं। इनके घरों के नीचे से लावा बहकर निकलता है।

3. मेटोरोआ मठ (ग्रीस)
इस मठ को देखकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। इसके पीछे वजह है इसका स्थान। जी हां, यह मठ एक विशाल चट्टान पर बना हुआ है। जबकि इस मठ की दीवारों के बाद सीधे गहरी खाई है। इसकी तस्वीर देखकर ही आपको यह समझ में आ जाएगा कि ये मठ कितनी मुश्किलों से बनाया गया होगा। यह मठ पहाड़ पर बना सबसे खतरनाक मठ है।

4. कंदोवान (ईरान)
इस शहर को चींटियों के शहर के रूप में जाना जाता है। यह अनूठी आवासीय इमारत ईरान में स्थित है। दरअसल, यहां लोग ऐसे घरों में रहते हैं जैसे चींटियां रहती हैं। जी हां, यह शहर चट्टानों बने घर के लिए जाना जाता है। ये आवास अपने आप में बेहद खास हैं। आप देख सकते हैं कि यहां चींटियों की भांति लोगों ने चट्टानों में घर बनाया है।