फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से, परिवार में इतने सदस्य गिनते-गिनते काउंटिंग जाओगे भूल

Thu, 12 Jul 2018 06:59 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
worlds largest family of eighty seven year old man who has two hundred and three grandchildren
ukranian family
आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से मिलवाएंगे। जी हां, इनके परिवार में इतने सदस्य हैं कि हो सकता है आप गिनते-गिनते काउंटिंग ही भूल जाओ। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंंगे कि ये फैमिली युक्रेन की रहने वाली है। इस परिवार ने दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली होने का दावा किया है। सिर्फ इतना ही नहीं परिवार ने गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन भी किया है।  
worlds largest family of eighty seven year old man who has two hundred and three grandchildren
ukranian family
युक्रेन निवासी पावेल सेमेनयुक नामक शख्स का ये परिवार इसी वजह से अचानक दुनिया की नजरों में आ गया है। पावेल सेमेनयुक इस फैमिली के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं जिनकी उम्र तकरीबन 87 साल बताई जा रही है। मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार होने का रिकॉर्ड भारत में 192 सदस्यों वाले 'Ziona' परिवार के पास है।
worlds largest family of eighty seven year old man who has two hundred and three grandchildren
ukranian family
सेमेनयुक परिवार के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं। वहीं इस परिवार में सबसे छोटे सदस्य की उम्र महज दो हफ्ता है। पावेल का परिवार इतना बड़ा है कि उन्हें खुद अपने परिवार के सारे सदस्यों के नाम याद नहीं रहते। कभी-कभी तो वह उन्हें पुकारते वक्त उनका नाम तक भूल जाते हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
worlds largest family of eighty seven year old man who has two hundred and three grandchildren
ukranian family
पावेल की पत्नी ने सबसे पहले 13 बच्चों को जन्म दिया तो उन्हें बेहद खुशी हुई थी। अब पोते-पोतियां व पर पोते और पोतियां मिलाकर परिवार के सदस्यों की संख्या 346 पर पहुंच चुकी है। यह पूरा परिवार दक्षिण यूक्रेन के ओडेसा ओब्लास्ट क्षेत्र के दोब्रोस्लाव गांव में रहता है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पावेल के अपने 13 बच्चे, 127 पोते-पोतियां, 203 पर पोते-पोतियां और 3 सदस्य उसकी भी अगली पीढ़ी के हैं। 

 
विज्ञापन
worlds largest family of eighty seven year old man who has two hundred and three grandchildren
ukranian family
माना जा रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली का रिकॉर्ड अब भारत के मिजोरम में रहने वाले जियोना परिवार के नाम से हटकर युक्रेन के 346 सदस्य वाले इस परिवार को नाम हो सकता है।  इससे पहले पावेल परिवार का नाम यूक्रेन के नेशनल रिकॉर्ड्स रजिस्टर में भी दर्ज हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed