हाल में ही जर्मनी में पैदा हुई एमीलिया को दुनिया की सबसे छोटी बच्ची बताया गया है। जन्म के समय इस बच्ची का वजन सिर्फ 227 ग्राम था और लंबाई सिर्फ 8.6 इंच। ये बच्ची किसी शिमला मिर्च से भी छोटी है। देखिए तस्वीर।
2 of 5
- फोटो : Manila Bulletin
जर्मनी के विट्टन में महज 25 सप्ताह में जन्मी इस बच्ची का नाम एमीलिया ग्रैबरजिक है, जन्म के 9 महीने बाद एमिलिया के बॉडी पार्ट्स काफी हद तक सामान्य बच्चों की तरह बढ़ने लगे हैं।
3 of 5
- फोटो : Manila Bulletin
डॉक्टर्स भी एमीलिया में हो रहे सुधार की वजह से उसे ‘लिटिल फाइटर’ नाम से बुलाते हैं।
4 of 5
- फोटो : Manila Bulletin
जन्म के समय एमीलिया सिर्फ 227 ग्राम की थी, वहीं 9 महीने बाद इसका वजन 3 किलो से ज्यादा बढ़ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एमीलिया इतने कम वजन के बावजूद जिंदा बच जाने वाली पहली बेबी बन गई है ।
5 of 5
- फोटो : Manila Bulletin
इससे पहले का रिकॉर्ड शिकागो की रहने वाली एक लड़की के नाम था, जिसका वजन 243 ग्राम था। हालांकि ऐसे बच्चे बेहद ही मुश्किल से जिंदा रह पाते हैं। ऐसे में एमिलिया में आया सुधार किसी चमत्कार से कम नहीं है।