दो बार मौत से मिला, फिर भी बचा! दुनिया के 8 सबसे लकी लोग
मार्टेन डे जांग को दो बार जीवनदान मिला। वह मलेशिया के हवाई जहाज MH17 बोइंग 777 में यात्रा करने वाले थे लेकिन किसी वजह से वह नहीं जा पाए। यह वहीं विमान है जिसे यूक्रेन युद्ध के दौरान ध्वस्त कर दिया गया था। यही नहीं, मार्टेन उस मलेशियाई विमान MH370 में भी सफर करने वाले जो अब तक हिंद महासागर में कहीं लापता है।
दो बार मौत से मिला, फिर भी बचा! दुनिया के 8 सबसे लकी लोग
सुटोमू यामागुची वह खुशनसीब इंसान हैं जो हीरोशिमा और नागासाकी, दोनो अटॉमिक बम धमाकों में जिंदा बच निकले। हीरोशिमा के धमाके में उनके कान और आंख की रोशनी को नुकसान पहुंचा और शरीर का ऊपरी भाग भी जल गया। तीन दिन बाद नागासाकी में वह अपने बॉस को हीरोशिमा की घटना के बारे में बता ही रहे थे कि फिर से साइरन बजे और वहां भी बम धमाका हुआ। फिर भी यामागुची दोनो हादसों में जिंदा बच गए।
दो बार मौत से मिला, फिर भी बचा! दुनिया के 8 सबसे लकी लोग
18 साल की उम्र से अपनी जन्म देने वाली मां की तलाश में जुटे स्टीव फ्लेग की खुशी का ठिकाना तब नहीं रहा जब उसे पता चला कि उसकी मां भी उसी स्टोर में काम करती है जहां वह करता है। सालों के इंतेजार के बाद 2007 में स्टीव और उसकी मां एक हो गए।
दो बार मौत से मिला, फिर भी बचा! दुनिया के 8 सबसे लकी लोग
वाकई, लक इसे ही कहते हैं। एक ही नंबर से हमेशा लॉटरी खलेने वाली वर्जीनिया की फाइक ने एक ही दिन में 1-1 मिलियन डॉलर की लॉटरी दो बार जीती।
दो बार मौत से मिला, फिर भी बचा! दुनिया के 8 सबसे लकी लोग
1992 में क्रेग होसकिंग, माइकल बेनसन और क्रिस डडी का हवाई जहाज एक ज्वालामुखी के गड्ढे में जा गिरा था। दो दिन उस गड्ढे में गुजारने के बावजूद वे तीनों जिंदा बच निकले।