फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन महिला शिक्षकों को स्कूल से निकाला, कारण ऐसा कि जानकर सन्न रह जाएगा दिमाग

Sat, 14 Jul 2018 04:52 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Women teachers fired from school in chattisgarh due to her looks
school
'स्कूल' वो मंदिर है जिसकी देवी होती है 'विद्या' और इस मंदिर के पुजारी होते हैं शिक्षक, जो पूरी श्रद्धा से विद्या को पूजते हैं। बच्चों को पढ़ाने का फर्ज निभाते हैं और उन्हें पढ़ा-लिखाकर वे इस काबिल बनाते हैं कि जीवन में आगे चलकर वे मजबूत कदमों पर खड़े हो सकें। लेकिन उस समय क्या हो जब पुजारी को ही मंदिर से निकाल दिया जाए, उसकी श्रद्धाभाव का गला घोंट दिया जाए। जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ है छत्तीसगढ़ में जहां एक स्कूल में तीन महिला शिक्षकों को प्रबंधन ने ये कहकर नौकरी से हटा दिया कि वे सुंदर नहीं है...
Women teachers fired from school in chattisgarh due to her looks
school
छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले के मानपुर इलाके में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की तीन आदिवासी महिला शिक्षकों को प्रबंधन ने यह कहकर नौकरी से हटा दिया कि वे सुंदर नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्हें नौकरी से निकाले जाने का कारण आदिवासी होना भी बताया गया है।
 
Women teachers fired from school in chattisgarh due to her looks
BOOKS
इस घटना के बाद से माना जा रहा है कि बाकी आदिवासी शिक्षकों और कर्मचारियों पर भी प्रबंधन की नजर है। मौका देखते ही उन्हें भी हटा दिया जाएगा। ये तीन शिक्षिका स्कूल से पिछले महीने ही निकाली गई हैं जिसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर से करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो स्कूल से निकाली गई शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन ने बिना नोटिस के नौकरी से निकाला है साथ ही उनसे अभद्र व्यवहार किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Women teachers fired from school in chattisgarh due to her looks
teacher
मानपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षिका लिकेश्वरी रावटे, सरोज जाड़े व चंचल सलामे आचार्य के पद पर कार्यरत थी। शाला प्रबंधन द्वारा नए शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले ही तीनों को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी से निकाले जाने के बाद शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है।

 
विज्ञापन
Women teachers fired from school in chattisgarh due to her looks
school
नौकरी से निकाले जाने का कारण पूछने पर भी शाला शिक्षकों को किसी भी प्रकार से जानकारी नहीं दी जा रही है। जिसके कारण शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। जब शिक्षकों ने नौकरी से निकाले जाने का कारण पूछा तो शाला प्रबंधन ने कहा कि आप लोग आदिवासी हो आपका व्यवहार प्रींसिपल के साथ ठीक नहीं है और आप सुंदर नहीं हो, कहकर निकाल दिया। शिक्षकों ने बताया कि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा भी अभद्र व्यवहार किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed