{"_id":"59ae5f724f1c1b9c078b4609","slug":"women-gave-birth-to-child-while-shopping-in-market-at-yunfu-in-southern-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग कर रही थी महिला, मार्केट में ही हो गई डिलीवरी, देखें वीडियो","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
शॉपिंग कर रही थी महिला, मार्केट में ही हो गई डिलीवरी, देखें वीडियो
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
Delivery
- फोटो : AsiaWire
एक गर्भवती महिला शॉपिंग करने लोकल मार्केट में गई। तभी उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ और देखते ही देखते भरे बाजार में उसके बच्चे की डिलीवरी भी हो गई।
Delivery
- फोटो : AsiaWire
बच्चे के जन्म की यह अजीबो-गरीब घटना दक्षिणी चीन के युनफू शहर में घटी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है।
देखें: प्लास्टिक के पैकेट में बच्ची को किया पैक, इस पते पर मां ने कर दिया कूरीयर
देखें: प्लास्टिक के पैकेट में बच्ची को किया पैक, इस पते पर मां ने कर दिया कूरीयर
Delivery
- फोटो : AsiaWire
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक गर्भवती महिला बाजार में खड़ी है। अचानक उसका वाटर ब्रेक हुआ और देखते ही देखते बच्चा बाहर आ गया। उसकी लंबी ड्रेस खून से सन गई। उसने मदद की गुहार लगाई और आस-पास खड़ी महिलाओं ने उसे घेर लिया और उसकी मदद करने में जुट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delivery
- फोटो : AsiaWire
फौरन विशेषज्ञ को घटनास्थल पर बुलाया गया और बच्चे की नाभि काटी गई। लोगों ने महिला को अस्पताल जाकर अपनी और बच्चे की जांच कराने की सलाह दी। लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों के आश्चर्य की सीमा न रही जब उन्होंने देखा कि महिला ने एक हाथ में नवजात और दूसरे हाथ में शॉपिंग बैग लेकर पैदल ही घर की ओर चल पड़ी। देखें इस घटना से जुड़ा वीडियो-