फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियां मनाने विदेश गई थी ये औरत, वापस लौटी तो घर को देख उड़े होश

Wed, 28 Feb 2018 08:59 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Woman shocked to find her home as huge cannabis farm
demo
एक महिला लंबे वक्त के लिए छुट्टियां बिताने विदेश चली गई लेकिन जब घर लौटी तो उसके होश उड़ गए। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि यह घर उसी का है।  


बता दें यह अजीबोगरीब घटना ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला के साथ घटी है। इसके बारे में जानकर शायद आप भी लंबी छुट्टी पर जाने या घर खाली छोड़ कर जाने से बचेंगे।
 
Woman shocked to find her home as huge cannabis farm
demo
दरअसल, 45 वर्षीय यह ब्रिटिश महिला जब लंबी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश टूर पर निकली, तो घर को किराए पर देकर चली गई ताकि घर का रखरखाव भी होता रहे लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसके घर पर बला मंडरा रही है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक तान्या लवेर्टे ने लिवरपूल स्थित अपने घर के अंदर झांका, तो उसकी चीख निकल गई। दरअसल कुछ लोगों ने मिलकर उनके आलीशान घर में एक गांजे की फैक्ट्री लगा दी थी। यह देखकर तान्या को रोना आ गया। उसके पास रहने के लिए अब कोई घर नहीं है।
Woman shocked to find her home as huge cannabis farm
demo
तान्या ने सितंबर में यह घर एक कोरियन फैमिली को दिया था। इसके बाद वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पूरा एशिया घूमने निकली।
एक दिन पड़ोस में ही रह रही उसके ब्वॉयफ्रेंड की मां ने तान्या के घर में कुछ अजीब होता देखा तो उसने तुरंत इसकी खबर तान्या को दी। 

उसने फोन कर तान्या को बताया कि घर के बाहर एक बड़ा सा पाइप नजर आ रहा है। यहां कुछ अजीब हो रहा है तुम जल्द से जल्द टूर से वापस लौट आओ तो सही होगा। तान्या घबराकर अपना टूर अधूरा छोड़कर घर पहुंची। टूर से लौटते ही जब तान्या ने किराए पर दिए अपने घर के भीतर का हाल देखा, तो उनकी चीखें निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman shocked to find her home as huge cannabis farm
demo
उनके घर के हर कमरे में गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। इतना ही नहीं पूरे घर में होल करके बड़े-बड़े पाइप लगा दिए गए थे। इन पाइपों से बाहर की ताजी हवा अंदर लाई जा रही थी। घर को कुछ अपराधियों ने गांजा पैदा करने की फैक्ट्री में तब्दील कर दिया था।

आपको यकीन नहीं होगा कि यहां इतना गांजा उगाया जा रहा था कि जिससे क्रिमिनल्स करीब 8 करोड़ रुपए सालाना कमा सकते थे। तान्या को उम्मीद थी कि इस मामले में पुलिस उसकी मदद करेगी। इसके लिए उसने पुलिस को सूचित किया लेकिन इसके बाद जो हुआ वह और भी चौंकाने वाला था...
 
विज्ञापन
Woman shocked to find her home as huge cannabis farm
demo
लिवरपूल पुलिस ने तान्या की ऐसी स्थिति में भी कोई खास मदद नहीं की। पुलिस बस वहां आई और गांजा लेकर चलती बनी। जबकि उनका घर जरा भी रहने लायक नहीं बचा था। तान्या ने बताया कि उन्होंने जिस परिवार को ये घर दिया है वो गायब हो चुका है।

उसे कुछ महीनों से घर का किराया भी आना बंद हो गया था और अब घर का ऐसा हाल कर दिया गया है कि उसे किराए पर भी नहीं दिया जा सकता। ऐसे में उन्हें बैंक के लगातार नोटिस आ रहे हैं। अब उन्होंने किश्त नहीं चुकाई तो उनका घर भी बैंक नीलाम कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed