अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे वहां महिला हैरान रह गई। कैलिफोर्निया में रहने वाली महिला मिशेल कार सुपरमार्केट से हमेशा की तरह सब्जियां खरीदकर ले आईं लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप भी सहम जाएंगे। मिशेल ने इस पूरी घटना की वीडियो यू-ट्यूब शेयर की है।
सलाद से निकला कुछ ऐसा, देखते ही महिला के होश उड़े और भागी अस्पताल, देखें VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मिशेल पास के ही सुपरमार्केट से लेटिस सलाद खरीदकर घर ले आईं और सलाद काटकर एक बर्तन में रखा। खाने के साथ मिशेल जब सलाद खाने लगीं तो उन्हें कुछ अजीब सा लगा जब उन्होंने खाने को देखा तो उसमें करीब 3 इंच की एक छिपकली थी, जिसकी पूंछ नहीं थी।
Woman says store-bought lettuce had a 3-inch lizard in it https://t.co/YmqQREWk7j pic.twitter.com/LQHjClBDtx
खाने के थोड़ी ही देर बाद मिशेल को उल्टियां आने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की नर्स ने बताया, 'मिशेल की हालत ठीक है। उन्हें डर है कि छिपकली का कुछ हिस्सा उन्होंने खा लिया जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई।'
मिशेल ने बताया कि, न्यू हैंपशायर स्थित सुपरमार्केट से उन्होंने लेटिस सलाद खरीदा। जो कि कैलिफोर्निया स्थित एक कंपनी बेचती है। सुपरमार्केट की प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने सलाद बेचने वाली कंपनी को इस बारे में जानकारी दे दी है।
मिशेल कार ने इस पूरे मामले की शिकायत राज्य के स्वास्थ्य विभाग से की। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि लेटिस सलाद दूसरे राज्य से पैक होकर यहां तक पहुंचा। जिसकी वजह से वह उस राज्य का मामला है। हमने इस जांच को आगे बढ़ा दिया है।