सोचिए सड़क पर खड़ी आपकी चमचमाती गाड़ी पर कोई सैनेट्री नैपकिन लगा जाए तो ये देखकर आपके होश जरुर उड़ जाएंगे। एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा ही किया और गुस्से में गाड़ी पर कई सैनेट्री पैड्स चिपका दिए। जानिए क्यों सोशल मीडिया पर इस गाड़ी की तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है।
23 वर्षीय ली टान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की गाड़ी पर 30 से ज्यादा सैनेट्री पैड लगा दिए। सड़क पर खड़ी इस गाड़ी को देखकर लोग हैरान रह गए। लेकिन ली ने ये पैड मजाक में नही लगाए थे।
ली के ऐसा करने के पीछे उसका शक था। एक दिन जब उसका ब्वॉयफ्रेंड घर नहीं आया और तो ली को लगा कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा है।
ली ने बिना देर किए ब्वॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए घर के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी पर पैड्स लगाने शुरु कर दिए। ऐसा कर के वह बेहतर महसूस कर रही थी। इतना नहीं इस लड़की ने इस कारनामे की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर दीं।
ब्वॉयफ्रेंड के घर पहुंचने से पहले ये तस्वीरें वायरल हो गई थीं। ब्वॉयफ्रेंड जब घर पहुंचा तब ली को न आने की वजह बताई। वह उसे धोखा नहीं दे रहा था बल्कि उसके बर्थडे के लिए एक सरप्राइज प्लान कर रहा था।