एक महिला ने अपने इंजीनियर पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में गुहार लगाई। पत्नी के तलाक मांगने का कारण सुनकर महिला का वकील भी हैरान है। दरअसल, पत्नी ने अपनी याचिका में पति की अजीब शर्तों से परेशान होने की ऐसी बात बताई कि सुनकर आपको भी हैरानी होगी।
तलाक की अर्जी में बोली महिला - रोज रोटी नापता था इंजीनियर पति, काम की मांगता था Excel sheet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पुणे मिरर' की रिपोर्ट की मानें तो पुणे निवासी युवती की शादी 2008 में हुई थी। पति पेशे से इंजीनियर है। शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता रहा। मगर, बाद में पति ने अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर दीं। जुल्म-ज्यादिती बढ़ती गई।
याचिका में पत्नी ने चौंकाने वाली बातें कहीं हैं। महिला के मुताबिक उनके आईटी प्रोफेशनल पति की ज्यादिती से तंग आकर वह आत्महत्या करना चाहती है मगर बेटी को देखकर हिम्मत नहीं जुटा पाती।
पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। महिला के मुताबिक 2010 में पति का उत्पीड़न कुछ ज्यादा ही बढ़ गया, जब पति ने रोजाना के काम का हिसाब एक्सेल शीट पर मांगना शुरू कर दिया। वहीं उसे नोटबुक में भी लिखने को कहा।
ममता का पति सुमित (दोनों बदले हुए नाम) रोज रोटी नापता था। अगर रोटी 20 सेमी से कम-ज्यादा होती तो मारपीट करता था। सिर्फ इतना ही नहीं वह एक्सेल शीट बनाकर महिला से कामों का हिसाब भी लेता था।
सुमित ने एक्सेल शीट का बकायदा एक प्रारूप तैयार कर दिया जिसमें उसने तीन कॉलम बनाए थे- पूर्ण, अपूर्ण और कार्य प्रगति में। अगर ममता सुमित का कहा कोई टॉस्क पूरा नहीं कर पाती थी तो उसका कारण उसे शीट पर लिखना पड़ता था। शाम को ऑफिस से आकर सुमित एक्सेल शीट देखता और घर के पूरे-अधूरे कामों का ममता से हिसाब मांगता।
अगर वह रिपोर्ट नहीं देती थी तो सुमित उसे बुरी तरह मारता-पीटता था। सिर्फ इतना ही नहीं ममता को हर दिन विशेष मेन्यू के तहत ब्रेकफॉस्ट बनाना पड़ता था। उसे अगले दिन की तैयारी एक दिन पहले ही करके रखनी पड़ती थी। सुबह ब्रेकफॉस्ट में क्या बनेगा, कितना आटा चाहिए, कितना चावल चढ़ाना है, कितनी सब्जी लानी है, सारा हिसाब सुमित से ही पूछना था।
जब सुमित घर से बाहर रहता तो उस वक्त कुछ भी पूछने के लिए ममता को ई-मेल करना पड़ता था। ममता अपने पति सुमित के बनाए रूल्स फॉलो करते-करते तंग हो चुकी है। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार तो सुमित को इतना गुस्सा आया कि उसने किचेन में घुसकर चाकू उठा लिया और बेटी को दौड़ा लिया। वह उसे मार डालने की बात कह रहा था।
ताज्जुब की बात यह है कि पति-पत्नी दोनों उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। ममता ने कम्प्यूटर साइंस से एमएससी किया है जबकि सुमित इंजीनियर हैं। शादी के कुछ समय बाद तक दोनों के बीच सब सही चल रहा था। धीरे-धीरे सुमित हर काम के लिए ऑर्डर देने लगा। 2010 से वो हर काम के लिए पत्नी से एक्सेल शीट भरवाने लगा। अक्टूबर 2017 से वह सुमित से अलग रह रही हैं।