फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के अफेयर के बारे में सुन घरवाली का जागा दर्द, उठाया चाकू और बना डाला नामर्द

Tue, 03 Jul 2018 06:48 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
wife cuts off cheating husband private part and throw it from her bedroom
knife

पति पत्नी का झगड़ा कभी कभी इतना विराट रूप ले लेता है कि कोई सोच भी नहीं सकता। पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े और मारपीट के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो बिल्कुल ही अजीबोगरीब है। खबर ये है कि अपने पति का किसी और महिला के साथ अफेयर का पता लगते ही पत्नी ने उसे ऐसी सजा दी जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। पहले महिला ने अपने पति को उत्तेजित किया और फिर धारदार चाकू से उसका निजी अंग काट दिया। सिर्फ इतना ही नहीं पत्नी ने गुस्से में आकर उस अंग को खिड़की से बाहर भी फेंक दिया। 

wife cuts off cheating husband private part and throw it from her bedroom
Army weapon red knife in switzerland

दरअसल यह मामला थाइलैंड का है। मिरर यूके की खबर के मुताबिक 24 वर्षीय करुणा सनुसन ने पुलिस को खुद बताया कि जब उसे अपने पति के बारे में यह पता चला कि वह दूसरी किसी महिला के साथ अवैध संबंध में है तो उसे बहुत गुस्सा आया। उसने ठान ली कि वह अपने पति को इसकी सजा देगी। उसने पुलिस को बताया कि पहले तो उसने अपने 40 वर्षीय पति सिरीपन के सोने का इंतजार किया। फिर उसे उत्तेजित कर के 12 इंच बड़े चाकू से उसका निजी अंग काट दिया।

wife cuts off cheating husband private part and throw it from her bedroom
knife

इसके बाद करुणा ने अपने बेडरूम की खिड़की से पति का कटा हुआ निजी अंग बाहर फेंक दिया ताकि वह किसी के हाथ न लगे। वहीं पति सिरीपन खून से लथपथ अपने कमरे में पड़े रहे। उनके पड़ोसियों ने सिरीपन के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को तुरंत फोन लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
wife cuts off cheating husband private part and throw it from her bedroom
crime
वहीं पुलिस ने कटे हुए निजी अंग को ढूंढकर उसे बर्फ के डिब्बे में रखा और डॉक्टरों से उसे दोबारा जोड़ने के लिए कहा। हालांकि डॉक्टर्स ने इसे कार्य को असंभव बताया। सिरीपन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है और करुणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि करुणा मूल रूप से कंबोडिया की रहने वाली हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed