फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के इन हिस्सों में लगी हैं पैसा छापने की मशीनें, ऐसे बनते हैं 10 रुपये से लेकर 2000 तक के नोट?

Tue, 03 Jul 2018 03:34 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
how rupees are ready in india know the process in detail
Money Laundering

आज के डिजिटल युग में सभी लोग पैसे के पीछे भाग रहे हैं। पैसा ऐसी चीज है जिसके बिना कोई आदमी अपनी जिंदगी नहीं जी सकता। आज हर काम में पैसे कि जरूरत पड़ती है लेकिन क्या आपको पता है कि पैसे कैसे बनाते हैं और पैसे कहा और कैसे छपते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि हमारे देश का पैसा कहां और कैसे बनता है। आइए आपको बताते हैं कि कहां बनता है ये पैसा... 



पैसे का पेपर कहां तैयार किया जाता है?
पैसे का पेपर ज्यादातर दुनिया के चार देशो में तैयार होता है। इन देशो में पेपर बनाने की आधुनिक मशीनें मौजूद हैं। इन देशों में अमेरिका का पोर्टल, फ्रांस का अर्जो विगिज, स्वीडन और लुसेंत्ल पेपर फेबरिक।

how rupees are ready in india know the process in detail
demo pic

हमारे देश में पैसा छापने की मशीनें कहां हैं?
पैसा बनाने की मशीनें मध्य प्रदेश के देवास, मैसूर, सालबोनी और नासिक में है। देवास में नोट कि स्याही और 10, 50, 500 रुपये के नोट छापे जाते हैं। मैसूर में 2000 के नोट छपते हैं। आपको बता दें कि देवास में एक साल में 265 करोड़ नोट छापे जाते हैं। इसके आलावा हमारे देश में एक पेपर मिल, चार बैंक नोट प्रेस और चार टकसाल मील हैं। टकसाल मील देश के चार शेहरों में जिनमे मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, नोएडा शामिल है।  नोट छपाई के पेपर होसंगाबाद में उपलब्ध है। इसके अलावा ये पेपर विदेशों से भी इम्पोर्ट किए जाते हैं। भारतीय रुपये में तीन जगह का पेपर इस्तेमाल किया जाता है। नोट बनाने में खास कॉटन से बने पेपर और स्पेशल तरह की स्याही का इस्तेमाल होता है। ये स्याही देवास के बैंक नोट प्रेस और सिक्किम में स्विस फर्म यूनिट में बनती है।

how rupees are ready in india know the process in detail
डेमो - फोटो : डेमो

पैसे कैसे छपते हैं?
विदेश और होसंगाबाद से आए पेपर को Saymnton मशीन में डाला जाता है। इसके बाद इसे दूसरी मशीन Intabu में डाला जाता है। मशीन से निकले नोटों की सीट पर अच्छे और खराब नोटों को अलग अलग कर दिया जाता है। इसके बाद सही नोटों पर number डाला जाता है। नंबर डालने के बाद एक एक नोट को बारीकी से चेक किया जाता है।

खराब नोटों का क्या होता है?
जब नोट बनाते वक्त खराब हो जाते हैं तो उन्हें बैंक में जमा कर दिया जाता है। बैंक उन नोटों को मुख्य कार्यालय में भेज देता है और वहां उनकी बारीकी से जांच होती है और उनकी जगह नए नोटों को छाप दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how rupees are ready in india know the process in detail
money - फोटो : money

पैसे हम तक कैसे पहुंचते हैं?

इंडियन रिजर्व बैंक के देश में 18 कार्यालय हैं 
अहमदाबाद
बंगलुरु
बेलापुर
चेन्नई
चंडीगढ़
भोपाल
जयपुर
हैदराबाद
गुवाहाटी
कोलकाता
कानपूर
जम्मू 
मुंबई
नागपुर
पटना
तिरुवनंतपुरम
भुवनेश्वर
लखनऊ 
सबसे पहले नोट इन कार्यालयों में पहुंचते हैं। इसके बाद इन्हें अलग अलग बैंकों में भेज दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed