फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

36 रुपये का पेट्रोल बिकता है 77 रुपये में, आखिर कहां जाते हैं 41 रुपये? जानें तेल का खेल

Thu, 24 May 2018 07:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Why Petrol Price Is High In India Despite Fall In Brent crude oil How Petrol Price Is Fixed
petrol
सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 33 रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा किया। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में महज एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 84.40 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। पेट्रोल पर मची हाय तौबा के बीच हर कोई इन तीन सवालों के जवाब जानना चाहता हौ-


-जो पेट्रोल उपभोक्ता को करीब 77 रुपये में मिल रहा है, उसे तेल कंपनिया सिर्फ 36 रुपये में खरीदती हैं। तो 41 रुपये किसकी जेब में गए?
-जब अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमत घट रही है, तो फिर हमारे देश में पेट्रोल महंगा क्यों हो रहा है?
- जिस देश को भारत तेल बेच रहा है वहां पेट्रोल सस्ता है, तो फिर खुद भारत में इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों है?

 
Why Petrol Price Is High In India Despite Fall In Brent crude oil How Petrol Price Is Fixed
Petrol-Diesel
कच्चा तेल महंगा होने पर भी कम थी पेट्रोल की कीमत
आमतौर पर दलील दी जाती है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमत बढ़ने की वजह से देश में पेट्रोल महंगा हो रहा है। आपके ज्ञानवर्धन के लिए बता दें कि साल 2013 में जब कच्चा तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार भी जा पहुंची थी, तब पेट्रोल की कीमत अधिकतम 71.31 रुपये प्रति लीटर थी। मगर अब जब कच्चा तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से भी कम है, तो भी खुदरा बाजार में पेट्रोल 76.57 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। ऐसा कैसे हो सकता है भला?

 
Why Petrol Price Is High In India Despite Fall In Brent crude oil How Petrol Price Is Fixed
petrol
टैक्स का खेल
भले ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हो, मगर इसे भारत लाने के लिए तेल कंपनियों को भारी एक्साइज ड्यूटी चुकानी पड़ती है। साल  2014 से लगातार ड्यूटी बढाई जा रही है। नवंबर 2014 से जनवरी  2016 तक एक्साइस ड्यूटी में करीब  9 गुना बढ़ोतरी की गई। सिर्फ एक बार, अक्टूबर 2017 में इसमें कमी की गई। बजट 2018 में भी भले ही पेट्रोल और डीजल पर एक्साइस ड्यूटी 2 रुपये प्रति लीटर की दर से घटाया गया, मगर दूसरी तरफ रोड सेस आठ फीसदी बढ़ने से बात घुमा फिराकर वहीं पहुंच गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Petrol Price Is High In India Despite Fall In Brent crude oil How Petrol Price Is Fixed
petrol
ऐसे तय होती है एक लीटर पेट्रोल की कीमत

23 मई, 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में तेल की कीमत इस आधार पर तय की गई है-

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमत 86.28 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं, डॉलर की मौजूदा एक्सचेंज रेट 67.45 रुपये है। इस लिहाज से एक बैरल के लिए तेल कंपनियों को 86.28x 67.45 यानी 5819.58 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

एक बैरल में 159 लीटर पेट्रोल होता है। इस हिसाब से एक लीटर पेट्रोल की कीमत 36.60 रुपये हुई। बीपीसीएल के मुताबिक इस तेल को रिफाइन करने के बाद कंपनियां डीलर को 37.63 प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेचती हैं। 

मौजूदा नियम के अनुसार, भारत में एक लीटर पेट्रोल लाने के लिए डीलरों को 19.48 रुपये केंद्र सरकार को देना पड़ता है।

वहीं, यानी डीलर तक पहुंचते पहुंचते पेट्रोल की कुल कीमत कुल 57.11 (19.48+37.63) रुपये प्रति लीटर हो जाती है।   
 
विज्ञापन
Why Petrol Price Is High In India Despite Fall In Brent crude oil How Petrol Price Is Fixed
petrol
राज्य सरकारें अलग से लगाती हैं टैक्स

पेट्रल और डीजल वस्तु एवं सेवा कर के अंतर्गत नहीं आते। राज्य सरकारें इस पर वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) वसूलती हैं। यही वजह है कि हर राज्य में पेट्रोल की कीमत में फर्क होता है। दिल्ली में पेट्रोल पर 27 फीसदी टैक्स लगा है। यानी प्रति लीटर  16.40 रुपये टैक्स लगता है। इसके अलवा डीलर का कमीशन 3.63 प्रति लीटर तय किया गया है।

यानी पेट्रोल की कुल कीमत हुई-  57.11 +16.40 +3.63 = 77.14 रुपये प्रति लीटर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed