फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कौन बनेगा करोड़पति' का तुर्की में भी जलवा, इस आसान सवाल की वजह से ट्रोल हो गई कंटेस्टेंट

Fri, 10 Aug 2018 11:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Who Wants To Be A Millionaire AKA KBC Contastant Trolled For Simple Question
Su Ayhan

अगर आप क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' देखते हैं तो जाहिर हैं आप इसके फॉर्मैट से भी वाकिफ होंगे। इस शो में कंटेस्टेंट को सवालों के पड़ाव पार करने होते हैं और जैसे-जैसे खेल के स्तर बढ़ता जाता है, सवाल भी कठिन होते जाते हैं। मगर शो के पहले पड़ाव में शुरुआत के जो 3-4 सवाल जानबूझकर आसान रखे जाते हैं ताकि हॉट सीट तक पहुंचा कंटेंस्टेंट शो की तय न्यूनतम धनराशि तो कम से कम जीत कर ही जाए।






 
Who Wants To Be A Millionaire AKA KBC Contastant Trolled For Simple Question
KBC

'कौन बनेगा करोड़पति' अमेरिकी शो 'हू वॉन्ट्स टू बी मिलियनेयर' पर आधारित है। दुनियाभर के कई देशों में यह शो आयोजित होता है। तुर्की में भी लोग इसका हिस्सा बनना और इसे देखना पसंद करते हैं। हाल ही में शो का एक एपिसोड प्रसारित किया गया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। वजह है एक कंटेस्टेंट जो आसान से सवाल की वजह से ट्रोल हो गई।

Who Wants To Be A Millionaire AKA KBC Contastant Trolled For Simple Question
KBC

शो के एपिसोड में 26 वर्षीय सू अयाम हॉट सीट पर बैठी थीं। चौथा सवाल तीन हजार तर्किश लीरा के लिए था। उनसे सवाल पूछा गया कि ग्रेट वॉल ऑफ चाइना कहां है? इसके लिए उनके सामने चार विकल्प पेश किए गए- चीन, भारत, दक्षिण कोरिया और जापान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Wants To Be A Millionaire AKA KBC Contastant Trolled For Simple Question
KBC

इस सवाल का जवाब पांचवी पास भी दे देगा। जिसे इसके बारे में नहीं भी पता होगा, वह भी इतना तो अनुमान लगा ही सकता है कि ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, चाइना में ही होगा। मगर इस्तांबुल की इकॉनोमिक्स ग्रेजुएट सू ने इसका जवाब देने के लिए दो लाइफलाइन- 'ऑडिएंस पोल' और 'फोन अ फ्रेंड' का इस्तेमाल करना पड़ा। 

विज्ञापन
Who Wants To Be A Millionaire AKA KBC Contastant Trolled For Simple Question
Su Ayhan

इतने आसान सवाल का जवाब देने के लिए दो-दो लाइफलाइन 'बर्बाद' करने पर अब सू का मजाक बन रहा है। अगले सवाल में सू शो से बाहर हो गईं। इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया गया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed