आम तौर पर लड़कियों को मेकअप करने का शौक होता है और कई मौकों पर इसकी जरूरत भी होती है लेकिन अगर मेकअप आप की जान पर बन आए तो आप संभवता मेकअप करना ही छोड़ देंगे। कुछ ऐसा ही यूके की एक लड़की के साथ हुआ। आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
मेकअप कराने से पहले पढ़ लें ये स्टोरी ...जब ब्यूटीशियन ने आंखों के साथ कर दिया कुछ ऐसा
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे खुद भुक्तभोगी 20 साल की मेगन रिक्सन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। मेगन रिक्सन ने बताया कि वह अपने घर के पास 19 अक्टूबर को मेकअप कराने के लिए गई थीं तभी वहां पर सैलून में एक कर्मचारी ने आंखों में मेकअप के दौरान नेल ग्लू लगा दिया, जिससे उन्हें बहुत दिक्कत हुई।
बेड फोर्डशायर विश्वविद्यालय में अपराध विज्ञान की छात्र मेगन रिक्सन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि लड़कियों को बहुत सावधान रहना चाहिए, खासकर अपनी आंखों की पलकों को लेकर मेकअप के दौरान। मैं आप लोगों को बता रही हूं कि मेकअप के दौरान मेरी आंखों की पलकों में नेल ग्लू लगा दिया था, जिससे मैं वास्तव में दो घंटे तक अपनी दृष्टि खो दी थी।
बाद में डॉक्टर को दिखाने के बाद पता चला कि ब्यूटीशियन ने नेल ग्लू उनकी आंखों पर लगा दिया था, जिससे उनकी आंखों में इस तरह की दिक्कत हुई है। मेगन रिक्सन ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए लोगों को बहुत सावधान होने का आग्रह किया है।
देखें वीडियो-
Girls be very very careful where you get your eyelashes done!!I got my individuals done today somewhere new and it turns out they used nail glue on my lashes. I genuinely lost my sight for 2 hours. Thankfully the swelling has gone down, but there still very sore. Be careful😭 pic.twitter.com/NmsFr9QSbk
— Megan Rixson (@MeganRixson) October 19, 2018
