फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनाव में रही छात्रा ने तस्वीरों से बताया दर्द

Sat, 26 Mar 2016 01:14 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 26 Mar 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
what one undergoes if in depression
तनाव में रहने का दर्द - फोटो : buzzfeed
कहते हैं एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। ये कुछ ऐसी ही तस्वीरें हैं जो बयां करती हैं उन लोगों का अहसास जो तनाव से गुजर रहे होते हैं। इस लड़की का नाम क्रॉफोर्ड है। 23 साल की क्रॉफोर्ड फोटोग्राफी पढ़ती और सीखती हैं। वो लुजियाना के बेटन राउज में रहती हैं। अपनी सीनियर थीसस पूरी करने के लिए उन्हें कॉलेज में किसी ना किसी मुद्दे पर अपना प्रोजेक्ट जमा करना था।

तनाव में रहने का दर्द

what one undergoes if in depression
- फोटो : buzzfeed
क्रॉफोर्ड तनाव का शिकार रह चुकी हैं। उन्होंने सोचा क्यों ना वो अपने प्रोजेक्ट में तस्वीरों के माध्यम से यही बताएं कि तनाव से पीड़ित लोग अंदर से कैसा महसूस करते हैं। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट का नाम 'एंकशियस हार्ट' रखा। सबसे पहली तस्वीर से उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति को लगता है जैसे वो घुट रहा है। उसे ऐसा लगता है कि उसकी सांसें तेजी से चल रही हैं और चाहते हुए भी वो वैसा नहीं महसूस कर पाता है जैसा करना चाहता है।

तनाव में रहने का दर्द

what one undergoes if in depression
- फोटो : buzzfeed
दूसरी तस्वीर की मदद से क्रॉफोर्ड ने बताया कि डिप्रेशन के दौरान व्यक्ति अपने ही विचारों में कैद है। उसे ऐसा लगता है कि वो जितना सोचता है चीजें उतनी ही बिगड़ती चली जाती हैं। वो जैसे अपनी ही सोच का कैदी हो जाता है। बदलना नामुमकिन सा लगने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में रहने का दर्द

what one undergoes if in depression
- फोटो : buzzfeed
इस तस्वीर से उन्होंने जाहिर किया कि तनाव में रहना ऐसा लगता है मानो घड़ी की सुइयां कहीं अटक गई हों। ऐसा गलता है जैसे वक्त आगे ही नहीं बढ़ रहा है। वो रुक गया है। उस शख्स को जिंदगी से डर लगने लगता है। 
विज्ञापन

तनाव में रहने का दर्द

what one undergoes if in depression
- फोटो : buzzfeed
तनाव से जूझ रहे व्यक्ति के लिए पल-पल कठिन होता है। उसे लगने लगता है कि वो कुछ भी कदम उठाने के लिए नाकाफी हो गया है। वो खुद को विक्षिप्त जैसा महसूस करता है। सबके अलग-अलग अहसास हो सकते हैं। किसी को लगता है जैसे उसके पेट में गढ्ढा हो गया है तो किसी को लगता है वो ऐसे ‌स्विमिंग पूल में चला गया है जिसकी गहराई कोई अंत ही नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed