फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्त के घर से ये क्या उठा लाया शख्स, सच्चाई आई सामने तो बोला कहां छोड़ के आऊं

Wed, 17 Oct 2018 07:47 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
What has picked up from a friend's house, china man adopts dog turns out to be a rat

अगर आप भी पशु प्रेमी हैं तो आप ये खबर पूरी पढ़िए क्योंकि ये आपके काम की है। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी हैरान करने वाली कहानी जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल एक शख्स अपने दोस्त के यहां मिलने गया। वहां शख्स की नजर दरवाजे पर एक कुत्ते की तरह दिखने वाले जानवर पर पड़ती है। वह कुछ समझ पाता कि वह अपने दोस्त से तुरंत बोल बैठा यार ये मुझे दे दो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। दोस्त ने भी कह दिया ले जाओ मेरे दोस्त। 

What has picked up from a friend's house, china man adopts dog turns out to be a rat

आपको बता दें कि यह मामला चाइना का है, जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। क्योंकि उस अनजान शख्स ने पूरी कहानी खुद ब्लॉग लिखकर लोगों से साझा की है। अनजान शख्स ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि वह कुत्ता समझ कर एक जानवर को अपने घर ले आया लेकिन जब गौर से देखा तो पता चला कि वह चूहा है।

What has picked up from a friend's house, china man adopts dog turns out to be a rat

हजारों लोग तो उसका ब्लॉग खबर पढ़कर सिर खुजाने पर मजबूर हो गए कि कोई कैसे इतनी बड़ी गलती कर सकता है। ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, पिछले सितंबर महिने में वह अपने एक दोस्त के घर गया था, जहां उसे काले रंग का कुत्ता घर के दरवाजे पर दिखा, लेकिन उस समय काफी अंधेरा था और मेरा दोस्त ठीक से नहीं देख पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
What has picked up from a friend's house, china man adopts dog turns out to be a rat

उन्होंने उस जानवर को गोद लेने के बारे में सोच लिया। कुछ समय बीतने के बाद शख्स को शक हुआ कि उसके शरीर के बाल नहीं बढ़ रहे थे और वो कुत्तों की तरह भाग भी नहीं रहा था। जिसके बाद उन्होंने ब्लॉग लिखा और जानवर की तस्वीरें डालकर लोगों से पूछा कि ये कौन सा जानवर है। जिसका जवाब उन्हें कुछ ही देर में मिल गया।

विज्ञापन
What has picked up from a friend's house, china man adopts dog turns out to be a rat

यूजर्स ने बताया कि ये एक चूहा है जिसको बैंबू रेट बुलाया जाता है। लोगों ने बताया कि इसे दूर कहीं छोड़ के आओ, यह खतरनाक भी हो सकता है। चीन की एक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद शख्स ने चूहे को दूर छोड़ आना ही उचित समझा, क्योंकि उसे पता नहीं था कि उसकी देख-रेख कैसे की जाए। सोशल मीडिया पर ये घटना वायरल हो गई और दो दिन बाद ही लोकल वेबसाइट ने इस खबर को जारी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed