फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी यहां वसूला जाता था ब्रेस्ट टैक्स, जानिए ऐसे ही दुनिया के 7 अजीबोगरीब कर के बारे में

Sun, 03 Jun 2018 11:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Weird Taxes Around The World
girl waiting
आपने टैक्स के बारे में बहुत पढ़ा और सुना होगा. आप में से बहुत लोग टैक्स पे भी करते होंगे, लेकिन आज हम जिन टैक्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन्हें पढ़कर आपका दिमाग घूम जाएगा।
Weird Taxes Around The World
Tattoo Tax
टैटू टैक्स 
ऑरकैंसस में शरीर पर टैटू बनवाने पर टैक्स भरना पड़ता है। इतना ही नहीं टैटू के साथ-साथ कोई अगर बॉडी पियर्सिंग या इलेक्ट्रोलीसिस ट्रीटमेंट करवाता है तो उसे भी सेल्स टैक्स के तहत 6% टैक्स देना होता है।
Weird Taxes Around The World
Beard mustache
दाढ़ी-मूंछ रखने वालों पर टैक्स 
सन् 1705 में रुस के राजा पीटर द ग्रेट ने पश्चिम यूरोप के क्लीन शेव लोगों को देखकर अपने राज्य में  दाढ़ी-मूंछ रखने वालों पर टैक्स लगाया था। ऐसे लोगों को दाढ़ी टोकन दिए गए थे, ताकि पता चल सके कि इन्होने टैक्स भर दिया है। जो लोग टैक्स नहीं भरते थे उनकी दाढ़ी-मूंछ साफ करवा दी जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weird Taxes Around The World
breast tax
ब्रेस्ट टैक्स 
आपको पढ़कर हैरानगी हो रही होगी कि यह कैसा कर है, मगर इतिहास में ऐसा भी हुआ है। ब्रेस्ट को माप कर टैक्स कलेक्टर्स टैक्स वसूलते थे। जिससे परेशान होकर एक बार तो एक महिला ने अपनी ब्रेस्ट ही काटकर टैक्स कलेक्टर के हाथ में ही दे दी थी। ब्रेस्ट टैक्स के बारे में सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन भारत के इतिहास में यह शर्मसार करने वाला टैक्स लगाया था। यकीन नहीं हुआ न... जी हां, त्रावणकोर साम्राज्य के दौरान केरल में गरीब और छोटी जाति की महिलाओं पर वक्ष कर लगता था। राज परिवार की महिलाओं को छोड़कर राज्य की हर महिला को अपने वक्ष ढकने का अधिकार पाने के लिए वक्ष कर देना पड़ता था। इस अपमान और ज्यादती से परेशान होकर नांगेली नामक महिला ने अपने वक्ष काटकर कर वसूलने वाले के हाथ में थमा दिए थे। भारी रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई लेकिन भारतीय इतिहास में काले धब्बे की तरह जमा ये कर तभी समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Weird Taxes Around The World
cards
पत्ते खरीदने या बेचने पर टैक्स 
अमेरिका के अल्बामा राज्य में ताश के पत्ते खरीदने या बेचने पर भी टैक्स लगा है। जो लोग ताश के पत्तों को खरीदते हैं उनको 10 सेंट टैक्स देना होता है, वहीं पत्तों को बेचने वालों को एक डॉलर देना होता है। इसके अलावा विक्रेता को तीन डॉलर प्रति वर्ष लाइसेंस फीस के रुप में भी देने होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed