आमतौर पर जब भी हम मेट्रो, रेलवे स्टेशन, मॉल या एयरपोर्ट में दाखिल होते हैं तो हमारे साथ-साथ हमारे सामान की भी सुरक्षा जांच होती है। सामान को स्कैन करने के लिए एक मशीन वहां मौजूद होती है जिसमें हम अपने सामान रखते हैं और मशीन के दूसरे हिस्से पर जाकर अपना सामान ले लेते हैं।
इस दौरान कुछ लोगों को फिक्र भी होती है कि कहीं उनका बैग कोई और ना उठा ले। ऐसे में लोग अपने साथ आए दोस्त या रिश्तेदार से गुजारिश करते हैं कि पहले वह मशीन के दूसरे हिस्से तक पहुंच जाएं, ताकि जैसे ही सामान स्कैन होकर मशीन से बाहर निकले, कोई और उसे ना ले ले। लेकिन अगर कोई अकेले यात्रा कर रहा हो और उसे सामान की फिक्र हो तो!
2 of 4
X-Ray Machine
- फोटो : AsiaWire
ठीक इसी तरह की फिक्र एक महिला को भी थी। उसे डर था कि अगर उसने एक्स-रे स्कैनर में अपना पर्स रखा और मशीन के दूसरे हिस्से तक पहुंचने में उसे देर हो गई तो कहीं कोई और उसका पर्स चोरी ना कर ले। इस डर के मारे महिला ने ऐसा काम कर दिया कि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी सोच में पड़ गए। वहीं, जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग हंस-हंस के लोट-पोट हो गए।
3 of 4
X-Ray Machine
- फोटो : AsiaWire
दरअसल, चीन के डोनगुआन रेलवे स्टेशन पर पहुंची एक महिला अपने सामान को लेकिर इतनी फिक्रमेंद थी कि वह अपने बैग के साथ-साथ खुद भी मशीन के अंदर बैठ गई। जब मशीन में उसकी आकृति उभरी तो सुरक्षा कर्मियों की हालत खराब हो गई। उन्होंने फौरन लोगों से अपील की कि वे एक्स-रे मशीन के अंदर जाने की कोशिश ना करें, ऐसा करना जानलेवा हो सकता है। एक्स-रे मशीन से निकलने वाला रेडिएशन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
(अगली स्लाइड में देखें वीडियो)
देखें इस घटना का वीडियो जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।