फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो युवतियों ने रचाई थी एक 'मर्द' से शादी, एक साल बाद खुली पति की पोल तो दोनों के उड़े होश

Fri, 16 Feb 2018 12:12 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Man who was a woman got married with two women
demo
देहरादून में जालसाजी और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का अजीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने पुरुष का स्वांग रचकर दो महिलाओं के साथ धोखे से शादी रचा ली और एक साल से भी ज्यादा समय तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती रही। 
Man who was a woman got married with two women
demo
इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित पत्नियों में से एक ने पुलिस को उसके खिलाफ दहेज मांगने और घरेलू हिंसा करने की शिकायत दर्ज कराई। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल के कृष्णा सेन (कथित पति) की 2014 में काठगोदाम की रहने वाली एक महिला से शादी हुई। यह दोनों दो साल तक साथ रहे। रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा अपनी पत्नी से केवल रात के अंधेरे में ही शारीरिक संबंध बनाता था। अपने राज को राज रखने के लिए वह ऐसा करता था। 
Man who was a woman got married with two women
demo
संबंध बनाने से पहले वह कमरे की लाइट ऑफ कर देता था ताकि कुछ दिख न सके और एक सेक्स टॉय के जरिए वह काम को अंजाम देता रहा। रपट के बाद जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो कृष्णा की पोल पट्टी खुल गई। इसके साथ-साथ कृष्णा की जिंदगी से जुड़े एक और राज का पर्दाफाश हो गया। 

दरअसल, कृष्णा ने दो-दो शादियां कर रखी थी। 2013 में कृष्ण ने एक नकली फेसबुक आईडी बनाकर काठगोदाम की ही एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया, और उसके साथ शादी कर ली थी। कुछ समय के बाद वह अपनी दोनों पत्नीयों को डरा धमकाकर एक साथ अपने घर में रखता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man who was a woman got married with two women
demo
पुलिस तक यह बात तब पहुंची जब कथित पति बने कृष्ण ने अपनी पहली पत्नी के घरवालों से 8.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। जिसके बाद पहली पत्नी ने पुलिस में आरोपी पति के खिलाफ मारपीट करने और दहेज मांगने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस पूछताछ में कृष्ण ने महिला होने का बात कबूली तो पुलिस भी जानकर हैरान रह गई। 

मेडिकल रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई कि कृष्ण पुरुष नहीं बल्कि महिला है। फिलहाल, आरोपी कृष्णा के खिलाफ जालसाजी और महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed