फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: प्लेन में ले जा रहा था मौत का सामान, आप भूल कर भी पैक ना करें ऐसी चीज

Tue, 27 Feb 2018 11:48 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Watch How Luggage Caught Fire Mid Flight In China Due To Powerbank Explosion
Fire - फोटो : CGTN

प्लेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है, उतना ही रिस्क भरा भी। अगर आपके को-पैसेंजर ने नियम और कायदों का पालन नहीं किया तो उसकी कीमत आपको भी चुकानी पड़ सकती है। हाल ही में चीन में ऐसी एक घटना घटी...


प्लेन में सीट के ऊपर सामान रखने वाली जगह में एक बैग रखा हुआ था। धीरे-धीरे लोग प्लेन में चढ़ रहे थे। तभी उस सामान में अचानक आग लग गई। 

Watch How Luggage Caught Fire Mid Flight In China Due To Powerbank Explosion
Fire - फोटो : CGTN

सामान में आग लगता देख फ्लाइट अटेंडेंट ने फौरन पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश करने लगा। वहां, मौजूद एक यात्री ने भी जूस डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया। मिली जानाकारी के अनुसार उस बैग में पावरबैंक रखा हुआ था जिसके फटने से आग लग गई।

Watch How Luggage Caught Fire Mid Flight In China Due To Powerbank Explosion
Fire - फोटो : CGTN

यह घटना ग्वांगझू से शांघाई जाने वाली एक प्लेन में घटी। गनीमत यह रही कि हादसा उड़ान भरने से पहले हुआ जिसे काबू करना आसान था। अगर यही घटना उड़ान के दौरान घटती तो मामला गंभीर हो सकता था। 

गौरतलब है कि फ्लाइट में चेक-इन करते वक्त कार्गो में जाने वाले सामान में फोन, चार्जर, पावरबैंक जैसी एक्सप्लोसिव चीजें पैक करना मना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी चीजें अपने हैंडबैग में रखें। लेकिन अगर आप अपने साथ ऐसा कुछे ले जा रहे हैं तो उसकी क्वॉलिटी जरूर सुनिश्चित करें। वर्ना आपके साथ साथ बाकी लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
देखें, कैसे लोगों ने अपनी सूझ-बूझ से फौरन आग बुझा दी और हादसा टल गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed