ट्रांस्पोर्ट की दुनिया में एक नया इतिहास रचने दुनिया की सबसे अनोखी बस आ गई है। इस बस की सबसे बड़ी खासियत के बारे में जब आप जानेंगे तो स्तब्ध रह जाएंगे...
जी हां... जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी मर्सडीज ने बिना ड्राइवर की बस बनाकर सड़क पर उतार दी है। नीदरलैंड्स के एम्स्टरडम में इसका परीक्षण सफल रहा। इसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा है। बस में 10 कैमरे लगे हैं जो आंखों का काम करते हैं।
यही आंखें आगे-पीछे नजर रखती हैं। बस को यह पता होता है कि उसे लाइट के रेड होने पर रुकना है। ग्रीन होने पर चलना है। उसे अपनी लेन का भी पता है और किसी के सामने आ जाने पर स्पीड कम करने का भी हुनर उसे मालूम है।
गौरतलब है कि जर्मनी स्वत: नियंत्रित और ड्राइवर विहीन कारों को पहले ही मंजूरी दे चुका है। मंजूरी के तहत खुद चलने वाली कारों में विमानों की तरह ब्लैक बॉक्स लगाना अनिवार्य है। इन कारों के आविष्कार को यातायात के क्षेत्र में बड़ी क्रांति माना जा रहा है।