इन तस्वीरों को देखकर आप भी एक पल के लिए धोखा खा गए होंगे। आप भी ये सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये शख्स कौन है। वहीं पहली झलक में इसे देखकर आपको लग रहा होगा कि ये तो एक महिला है। लेकिन आप भी बाकी लोगों की तरह धोखा खा गए हैं।
तस्वीरों में नजर आने वाला ये शख्स महिला नहीं बल्कि पुरुष है और इसका नाम अब्दुस सलाम फिरदौस अजीज है। जी हां, अब्दुस को जब भी कोई पहली बार देखता है तो हैरान हो जाता है और इस सोच में पड़ जाता है कि ये महिला है या पुरुष। 22 साल के अब्दुस मलेशिया में रहते हैं और यूनिवर्सिटी कौला लमपुर में पढ़ते हैं। वहीं अब्दुस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दरअसल, अब्दुस अपने चेहरे की वजह से सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। अब्दुस के मानें तो उनका चेहरा एक महिला की तरह दिखता है जिस वजह से हर कोई उन्हें महिला समझकर धोखा खा जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं अब्दुस की मानें तो उन्हें अपनी पहचान बताने के लिए अपना आई कार्ड तक भी दिखाना पड़ता है।
आपको बता दें कि हाल ही में अब्दुस सोशल मीडिया पर सुर्खियों में तब आए थे जब वो एक फुटबॉल का मैच देखने गए थे…वहीं मैच के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी चेकिंग करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन्हें वो एक पुरुष नहीं बल्कि महिला लग रहे थे...जिसके बाद अब्दुस को अपना आई कार्ड दिखाकर अपनी पहचान दिखानी पड़ी थी।
अब्दुस की मानें तो अपने चेहरे की वजब से उन्हें कई बार परेशानी का सामना उठाना पड़ चुका है। अपनी इस परेशानी को दूर करने के लिए अब्दुस ने अपने लंबे बाल कटवाकर छोटे भी करवा लिए थे। लेकिन इसके बाद भी अब्दुस की परेशानी नहीं सुलझ सकी।