फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस के आगे धक्का देकर दोस्त ने कर दी ऐसी हरकत, पुलिस ने पूछा तो बताई चौंकाने वाली बात

Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
video viral of woman pushed her friend towards the bus
girls on the way
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक दोस्त अपनी ही दोस्त की जान लेने की कोशिश करती है। हालांकि पुलिस के सामने उसने बताया कि वह बस अपनी दोस्त के साथ मजाक कर रही थी। मगर जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो खुद भी कह देंगे कि उसकी मंशा कुछ और ही थी। 


 
video viral of woman pushed her friend towards the bus
woman pushed her friend towards bus
आरोपी लड़की ने अपनी सफाई में पुलिस के सामने कहा वह तो बस प्रैंक कर रही थी क्योंकि उसे ऐसा करना पसंद है। अगर प्रैंक ऐसे होते हैं तो शायद यह वीडियो देखने के बाद आप सपने में भी कभी प्रैंक के बारे में नहीं सोचेंगे। सीसीटीवी फुटेज में सड़क से गुजर रही दो महिलाओं को दिखाया गया है जिनमें से एक महिला अपने साथ चल रही अपनी सहेली को अचानक बस की ओर धकेल देती है।

 
video viral of woman pushed her friend towards the bus
bus
वह उसे इतना तेज धक्का मारती है कि वह सड़क से गुजर रही बस से टकराकर नीचे गिर जाती है। गनीमत यह रही कि वह टायर के नीचे आने से बच गई। वरना उसकी जान भी जा सकती थी। महज इंच भर के फासले से उसका सिर बस के टायर के नीचे आने से बच जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
video viral of woman pushed her friend towards the bus
girls after incident
मगर हैरानी तो उस वक्त होती है जब मौत के मुंह से बच निकलने वाली सहेली खुद अपनी दोस्त का बचाव करती है। जी हां जिसने उसे धक्का दिया था, उस सहेली के बचाव में दूसरी महिला कहती है कि मुझे हानि पहुंचाने की मेरी दोस्त की कोई मंशा नहीं थी। यह एक प्रैंक ही था, जो संयोग से गलत हो गया। उसने बस मजाक में ही धक्का दिया था। 

 
विज्ञापन
video viral of woman pushed her friend towards the bus
girls
स्पॉट पर लगे सीसीटीवी कैमेर में यह घटना कैद हो गई, जिसे पुलिश टाउन की पुलिस ने जारी किया है। यह घटना 12 अप्रैल की है। इस वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे जो लड़की धक्का देती है वह खड़ी रह जाती है और जिसे धक्का दिया जाता है वह खुद उठ कर खड़ी हो जाती है और फिर सहेली को गले लगा लेती है। इस घटना के तुरंत बाद बस ड्राइवर पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर बुलाता है और इसकी जानकारी देता है।
 
देखें वीडियो



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed