{"_id":"5b33333a4f1c1bf96e8ba3bd","slug":"video-viral-of-haiti-citizen-have-to-eat-roti-of-mud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां कीचड़ की बनी रोटियां खाने को मजबूर हैं लोग, दर्दनाक कहानी सुन निकल आएंगे आंसू","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यहां कीचड़ की बनी रोटियां खाने को मजबूर हैं लोग, दर्दनाक कहानी सुन निकल आएंगे आंसू
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
roti of mud
दुनिया भी कितनी अजीब है। जहां एक तरफ लोगों के पास इतना पैसा होता है कि अनाप-शनाप खर्च के बावजूद भी उनसे सारा धन खर्च नहीं हो पाता, तो वहीं दूसरी तरफ दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जो भूखमरी के कारण रोजाना मर रहे है। इन लोगों को दो वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो पाता। ऐसे में एक देश के इतने बुरे हालात आ गए हैं कि लोग कीचड़ की बनी रोटी खाने को मजबूर हो गए हैं।
roti of mud
जी हां, हम बात कर रहे हैं कैरेबियन आईलैंड 'हैती' की। यहां के हालात इतने बदतर हैं कि लोगों को खाने के लिए कुछ भी नहीं मिल पा रहा। यहां पर लोग गिली मिट्टी में नमक मिला कर रोटी बना रहे हैं और अपने बच्चों के साथ-साथ मिलकर इन रोटियों को खा रहे हैं।
roti of mud
इस देश की दर्दनाक कहानी सुनकर आपकी आंखों से भी आंसू बह निकलेंगे। बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर सबका दिल अंदर से काफी रो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
roti of mud
सहवाग ने वीडियो को शेयर करते हुए इमोश्नल अपील की है। उन्होंने लिखा- 'गरीबी! हैती में मिट्टी में नमक मिलाकर रोटियां बनाई जाती है जिसे वहां के लोग खा रहे है। प्लीज... प्लीज खाने को बर्बाद न करें। हम जिसकी कद्र नहीं करते वो किसी के लिए बहुत अहम है। अपना बचा हुआ खाना किसी जरूरतमंद को दान करें या फिर रोटी बैंक तक पहुंचाए जो जरूरतमंदों तक रोटी पहुंचाते है।'
विज्ञापन
roti of mud
आप वीडियो में देख सकते हैं कि लोग मिट्टी में नमक और पानी मिलाकर रोटी की लोई तैयार कर रहे हैं, जिसके बाद वह इस कीचड़ को धूप में रोटी का आकार देकर सूखने के लिए रख देते हैं। जिसके बाद यहां के लोग और बच्चे नमक में मिली यह रोटी खा रहे हैं।
देखें वीडियो...
देखें वीडियो...
Poverty ! Eating Roti’s of mud mixed with salt in Haiti. Please please don’t waste your food, what you don’t value and take for granted is a huge luxury for some. Please donate extra food to people in need or associations like Roti Bank’s which give it to the needy 🙏🏼 pic.twitter.com/gyEJ9kF4Jy
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 20, 2018