फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पंडित सबकी शादी में होना चाहिए, अवॉर्ड के काबिल है इसके मंत्रोच्चारण का तरीका

Sun, 25 Mar 2018 09:55 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Video being viral of this pundit on social media know whats Different
wedding
आपने शादियां तो खूब देखी होगी और उसमें पंडिज जी को पूरे विधि-विधान से मंडप में मंत्रोच्चारण के साथ दूल्हा-दुल्हन की शादी कराते भी देखा होगा लेकिन आज जिन पंडित जी से हम आपको मिलाने जा रहे हैं वैसा आपने आज से पहले शायद ही कहीं देखा हो।

 
Video being viral of this pundit on social media know whats Different
modern pandit

जी हां, यह पंडित जी अपने खास स्टाइल के लिए फेमस हो चले है। इन्हें 'मॉडर्न पंडित' के नाम से सोशल मीडिया पर खासी प्रशंसा मिल रही है। दरअसल, इन दिनों उनका एक वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पंडित जी को शादी के दौरान खास तरीके से मंत्रोच्चारण करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो का क्रेज साफ देखने को मिलता है। सोशल साइट्स पर बने कई सोशल पेज व पर्सनल प्रोफाइल्स पर भी इसे शेयर किया गया है। कहीं न कहीं आपको भी व्हाट्स एप या अन्य किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो देखने को मिल सकता है।

Video being viral of this pundit on social media know whats Different
marriage

ज्यादातर लोग वीडियो में कॉमेंट कर रहे हैं कि उन्हें अपनी शादी में भी ऐसा ही कोई पंडित चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस वीडियो में ये महाशय बिलकुल अलग अंदाज में दूल्हा-दुल्हन की शादी करा रहे हैं। यह वीडियो देखकर आप भी चौंक पड़ेंगे। दरअसल, पंडित जी मंत्रों को वैसे नहीं बोल रहे जैसे अन्य कोई पंडित पढ़ता है। ये मंत्रों को बोलकर उनके साथ उन्हें ऐसे अंदाज में अर्थ बता रहे हैं कि लोगों के मन को यह खूब भा रहा है। पंडित जी ने समस्त गद्य-विधाएं अपनाते हुए बेहद सुंदर अंदाज में मंत्रों का अर्थ समझाते हुए दूल्हा-दुल्हन को शादी का अर्थ समझाया है। इतना ही नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Video being viral of this pundit on social media know whats Different
wedding

उन्होंने बीच-बीच में बॉलीवुड के गानों का भी प्रयोग किया है। मंत्रों के साथ बॉलीवुड गानों का यह अनोखा आविष्कार बेजोड़ लग रहा है। आपको इस वीडियो में यह सब देखने को मिल जाएगा। आपको भी लगेगा कि यह इसी युग की देन हो सकता है। लोगों में अब यह जिज्ञासा जाग गई है कि वीडियो में आखिर कौैन पंडित जी इन मंत्रों को बोल रहे हैं। उनका चेहरा देखने को सभी बेताब हैं। लेकिन 2 मिनट 16 सेकेंड के इस पूरे वीडियो में उनका चेहरा नजर नहीं आता।

विज्ञापन
Video being viral of this pundit on social media know whats Different
wedding
फिलहाल, यह नहीं पता लगाया जा सका है कि वीडियो को कब और कहां शूट किया गया है। वीडियो से संबंधित इतनी जानकारी ही हमारे पास है। यह वीडियो फेसबुक के 'हां मैं हरियाणे का सूं' नामक पेज पर शेयर किया गया है, जहां इसे 2500 से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। इस वीडियो को योगेश चौधरी नामक शख्स ने 22 मार्च को पेज पर शेयर किया है। इसके अलावा यह वीडियो 'Modern Pandit Ji' के नाम से यूट्यूब पर भी शेयर किया गया है। 

देखें वीडियो 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed