फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घायल बंदर के साथ इस शख्स ने दिखाई ऐसी दरियादिली, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

Wed, 18 Apr 2018 10:19 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Video being viral of a assam boy in which he saves injured monkey life
monkey
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक सड़क से एक घायल बंदर को उठाकर अपने गले से लगाकर उसे पशु अस्पताल ले जाता है और वहां डॉक्टर नहीं था तो वो उसे इलाज के लिए स्टेट ज़ू ले गया।


 
Video being viral of a assam boy in which he saves injured monkey life
moni das with monkey
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो वीडियो असम के गुवाहाटी का है। वीडियो में बंदर को गोद में लिए अस्पतालों में चक्कर काट रहे इस युवक का नाम मोनी दास बताया जा रहा है। युवक को यह बंदर सड़क किनारे घायल मिला था। इसने उसे सड़क से उठाया और अपने गले से लगाकर चेनीकुठी के पशु अस्पताल ले गया।



 
Video being viral of a assam boy in which he saves injured monkey life
moni das with monkey
युवक ने घायल बंदर को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी। मोनी दास ने इंसानियत की एक ऐसी मिसाल पेश की है। दरअसल, सड़क के किनारे बंदर बुरी तरह घायल पड़ा था। एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी, जिसके कारण वो बुरी तरह घायल हो गया था। आने जाने वाले सड़क पर पड़े बंदर को देखकर गुजर जा रहे थे पर मोनी ने ऐसा नहीं किया। मोनी ने घायल बंदर को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video being viral of a assam boy in which he saves injured monkey life
moni das with monkey
मोनी दास ने बंदर को सड़क से उठाया और अपने गले से लगाकर अस्पताल ले गया। अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था लेकिन बंदर की हालत गंभीर बनी हुई थी, मोनी बिना वक्त गंवाए उसे इलाज के लिए दूसरी जगह ले गया। मोनी बंदर को असम के स्टेट जू में ले गया, यहां उसका इलाज किया गया और उसकी जान बचाई गई। इस वीडियो को देखकर किसी की भी आंखें भर आएगी। वाकयी मोनी दास ने इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed