{"_id":"5af7e3704f1c1be9408b4ecc","slug":"unpaid-mumbai-cop-writes-letter-to-cm-seeking-permission-to-beg-in-uniform","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्दी पहनकर भीख मांगना चाहता है मुंबई पुलिस का यह कॉन्स्टेबल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
वर्दी पहनकर भीख मांगना चाहता है मुंबई पुलिस का यह कॉन्स्टेबल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Mon, 14 May 2018 04:27 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mumbai police letter to cm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसा क्या हुआ जो मुंबई पुलिस का यह कॉन्स्टेबल अपने साहब ले भीख मांगने की फरियाद कर रहा है? क्यों वह इतना लाचार है? आखिर क्यों वह भीख मांगने के लिए मजबूर है। यह मामला काफी हैरत में डालने वाला है।
2 of 5
mumbai police letter to cm
मुंबई पुलिस के एक कांस्टेबल ने परेशान होकर सीएम और अपने सीनियर्स से भीख मांगने की इजाजत मांगी है। उसने बकायदा भीख मांगने की परमिशन के लिए एक लेटर लिखा है। लेटर में हवलदार का नाम दन्यनेश्वर अहीरराव है, जो शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के घर की सुरक्षा में तैनात है। उसने सीएम देवेंद्र फडनविस और पुलिस कमिश्नर दत्तात्रय पडसलगीकर को दो महीने से वेतन न मिलने की शिकायत करते हुए, इस मुश्किल की घड़ी में भीख मांगने की अनुमति मांगी है।
3 of 5
mumbai police letter to cm
परेशान कांस्टेबल ने बताया है कि अपनी बीमार पत्नी की देखभाल और घरेलू खर्च निकालने के लिए उसके पास भीख मांगने के अलाव कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। बता दें, अहीरराव 20-22 मार्च तक छुट्टी लेकर अपने घर गया था, पर इसी बीच उसकी पत्नी के पैर में फैक्चर हो गया जिस वजह से वह ड्यूटी पर नहीं लौट सका। उसने इस बारे में अपने सीनियर्स को बताया था और 5 दिन की अापातकालीन छुट्टी मांगी थी। इसके बाद वह 28 तारीख को वापस आया और ड्यूटी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mumbai police letter to cm
वापस आकर अहीरराव ड्यूटी तो कर रहा था लेकिन उसे बिना कोई कारण बताए उसका वेतन रोक दिया गया। दो महीने से वेतन न मिलने पर अच्छे खासे इंसान का हिसाब गड़बड़ा जाता फिर वह तो एक मामूली सा कांस्टेबल है।
विज्ञापन
5 of 5
mumbai police letter to cm
परेशान अहीरराव ने लिखा, 'मुझे मेरी बीमार पत्नी के इलाज और माता-पिता के साथ ही बेटी का भी खर्च उठाना होता है। इसके अलावा मेरे द्वारा लिए गए लोन की मासिक किश्त भी देनी होती है, लेकिन पिछले 2 महीने से सैलरी न मिलने के कारण मेरी माली हालत बहुत खराब है, इसलिए आप मुझे वर्दी में भीख मांगने की इजाजत दें।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।