शादी के बाद महिलाओं का अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाना हमारे समाज में लोग स्वीकार नहीं करते। लेकिन एक जनजाति ऐसी भी है जहां महिलाओं को इस बात की आजादी होती है कि वह शादी के बाद भी अन्य पुरुषों के साथ संबंध बना सकती हैं जबकि यहां के पुरुषों के लिए ऐसा नहीं होता।
अफ्रीका के नाइडर के पास तुआरेग नाम की जनजाति रहती है। इस जनजाति में महिलाओं को विशेष अधिकार दिए जाते हैं। यहां रहने वाली महिलाएं अपने पति के अलावा किसी भी पराए मर्द से संबंध बनाने के लिए आजाद होती हैं।
जब महिला किसी और पुरुष से संबंध बनाने की इच्छा जाहिर करती हैं तो पति इस बात से इंकार नहीं करते। ऐसा करने के पीछे एक अहम वजह भी है।
इस जनजाति में महिलाओं को जितनी आजादी मिलती है, इससे अलग पुरुषों के साथ ऐसा नहीं होता, यहां के पुरुष पर्दे में रहते हैं।
यहीं इस जनजाति की लड़कियों के शादी से पूर्व ही अन्य लड़कों से संबंध होते हैं। शादी के बाद भी इस बात की जानकारी पति को होती है।