फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के इन 10 महलों में जाने के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं लोग, वजह चौंकाने वाली

Sat, 28 Jul 2018 09:01 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Top ten most scary Palace in the world
haunted place
दादी-नानी से भूतहा कहानियां आपने भी सुनी होंगी। कभी सोचा भी होगा कि ये सब रीयल होता है या सिर्फ रील तक ही सीमित है। आपने अपने आस-पड़ोस में किसी पीड़ित को देखा होगा, जिस पर तांत्रिक ने ऊपरी चक्कर का सांया बताया हो। फिर झाड़-फूंक की होगी। दरअसल, हमने अपने आसपास ही ये सबकुछ होते हुए देखा है।  


डर, रहस्य और बेचैनी की यह वजहें क्या महज इत्तेफाक हैं? नहीं ताे फिर लोग कुछ स्थानों पर जाने से डरते क्यों हैं? क्यों कुछ प्लेस डरावने माने गए हैं, क्या वहां वाकर्इ में खतरनाक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है? इन कुछ सवालों के जवाब तलाशने के लिए यहां बतार्इ गयी दुनिया की 10 मिस्ट्री से भरपूर जगहों पर जाने की जरूरत हो सकती है…
Top ten most scary Palace in the world
Edinburgh Castle, Scotland
आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे महलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सालों से सन्नाटा छाया हुआ है। लेकिन कुछ एडवेंचर के शौकीन लोग इधर रुख करते हैं, मगर तमाम शंकाओं के बीच...

1. एडिनबर्ग कैसल, स्कॉटलैण्ड
यूनार्इटेड किंगडम (ब्रिटेन) में एक मध्ययुगीन महल के बारे में कर्इ कहानियां प्रचिलित हैं। यह महल देखने में जितना खूबसूरत है, उससे कहीं अधिक नेग्लेक्टेड भी है। पहाड़ी पर स्थित एडिनबर्ग के किले के आसपास चारों और घना जंगल है। हरियाली और पेडों के बीच घिरा एकांत में यह किला रात के वक्त बेहद डरावना लगता है। इसका आर्किटेक्चर ऐसा है कि जो कोई इसे एकबार देख लेता है उसका मन इस पर मोहित हो जाता है और वह इसमें जाने की कोशिश जरूर करता है। लेकिन जिस किसी ने अभी तक ये कोशिश की है उसका सामना एक ऐसे खौफ से हुआ जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। जी हां, मान्यता है कि इस किले में बरसों पहले कई सैनिक मारे गए थे। उनकी आत्माएं अब यहां भटकती हैं। इसे ‘मैडेन कैसल’ कहा जाने लगा है। कहा जाता है कि ये मारे गए सभी सैनिक अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ रहे थे। इन सभी की मौत उस दौरान प्लेग महामारी से तड़प-तडप कर हुई थी। इसलिए आज भी इस किले में उनकी रूह की आवाजें गूंजती सुनाई पड़ जाती है। कुत्तों जैसी अजीब चीखें सुनने का दावा यहां जाने वाले कई लोग कर चुके हैं। कहते हैं कि यहां के फोटो ड्रोन से लिए जाते हैं, जबकि किले के भीतर किसी को दाखिल नहीं होने दिया जाता। यह किला 16वीं सदी में बनवाया गया था। 
 
Top ten most scary Palace in the world
Castle of Pomeroy, UK
2. पॉमेराय का कैसल, ब्रिटेन
टॉटनेस, डेवॉन टाउन के निकट स्थित बेरी पॉमेराय कैसल से जुड़ी कहानी, दरअसल 14वीं सदीं से तब शुरू हुर्इ जब दो सगी बहनों में रार ठन गर्इ। दोनों राजकुमारी महल पर अपना दावा करती थीं। एक रोज बड़ी बहन (एलेनोर) ने छोटी बहन (मार्गेट पॉमेराय) को यहां कैद करा दिया। भूख और कैद से तड़पते हुए कुछ ही दिनों में मार्गरेट पोमेरॉय की मौत हो गर्इ। तब से इस महल को पोमेरॉय कैसल कहा जाने लगा। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि मार्गरेट पोमेरॉय बेहद सुंदर थी। उसकी नीली-आंखें किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती थीं। माना ये भी जाता है कि एक दिन उसी के पिता ने उसे हवस का शिकार बना लिया। वह गर्भवती हो गर्इ, लोकलाज के भय से उसकी निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गर्इ। जिसके बाद यहां मार्गेट के रूप में ‘व्हाइट लेडी’ का साया मडराने लगा। इसलिए इसे ‘ब्लू लेडी महल’ कहा जाने लगा। स्थानीय निवासियों का दावा है कि महल में दिन में भी  बहु़त अंधेरा रहता है, जो कोर्इ इसके अंदर गया है वो वापस नहीं लौटा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top ten most scary Palace in the world
Mont Cristo, Australia
3. मॉन्ट क्रिस्टो, ऑस्ट्रेलिया 
न्यू साउथ वेल्स स्थित एक होम्सटाउन (रियासत) अपने दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने के कारण दुनिया के मोस्ट डेंजर्स प्लेसेज में शामिल है। कहा जाता है कि अपने प्रिय पति की मौत के बाद मिसेज क्रॉली 23 साल में मात्र दो बार इससे बाहर देखी गर्इ। फिर वह कभी निकलती नहीं देखी गई। शायद वह मर चुकी थी। जिसके बाद उसका हमेशा अपने रूम में लेटे रहना बताया गया। यहां आने वाले टूरिस्ट बताते हैं कि यहां कभी तेज चमक सी दिखने लगती है तो कभी सिर्फ घुप अंधेरा नजर आता है। यूट्यूब पर कर्इ वीडियो यहां होने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी बयां करते हैं। 
विज्ञापन
Top ten most scary Palace in the world
Haunted Ancient Ram Inn
5. द एनिशेंट रैम इंन, यूके
इंग्लैंड के पोट्टर्स पोंड स्थित वॉट्टन अंडर ऐज में यह इमारत भी पैरानॉर्मल एक्टिविटी से जुड़ी बताई जाती है। यहां से गुजरना वाकर्इ डरावना लगता है। यहां मुर्दों जैसी बदबू आती रहती है, साथ ही अजीब-आवाजों से किसी के भी कान सुन्न हो जाते हैं। एक ब्लॉगर इस जगह को लेकर लिखते हैं, सदियों पूर्व यहां बच्चों की बली दी जाती थी। इसके अलावा यहां निर्दयता पूर्वक लडकियों के रेप के बाद उनकी हत्याएं भी कर दी जाती थी। अब यह पूरा इलाका वीरान पड़ा रहता है। कुछ लोगों ने तो रात में यहां आग लगती हुर्इ भी देखी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed