फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने डांस के चलते ये अंकल हर घर में हो रहे मशहूर, इन नए तीन वीडियो में सामने आई सच्चाई

Sun, 03 Jun 2018 10:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Three video viral of a man who can dance in Bollywood actor Govinda style
uncle dance in govinda style
लोगों को यकीन नहीं होता कि ये गोलमटोल और थुलथुल से दिखने वाले अंकल जी, जिनकी तोंद भी इतनी बाहर निकली हुई है वो इतना जानदार डांस कर सकते हैं। इनके डांस के चर्चे आपको टीवी पर दौड़ती खबरों से लेकर अपने मोबाइल की स्क्रीन पर आने वाले वायरल वीडियो में भी देखने को मिल जाएंगे। जी हां, हाल ही में इनका एक वीडियो क्या  वायरल हुआ अंकल तो पूरे हीरो बन गए। 
Three video viral of a man who can dance in Bollywood actor Govinda style
sanjeev dance
खबरिया चैनलों पर इनका डांस दिखाया जा रहा है। एक रोज पहले तक जब इस व्यक्ति के बारे में कोई नहीं जानता था तब हमने अपनी एक खबर के माध्यम से आपको इनसे परिचीत कराया था। यह पॉसिबल हो पाया फेसबुक की मदद से... अंकल जी का फेसबुक पर अकाउंट बना है संजीव श्रीवास्तव के नाम से। आप भी इन्हें आसानी से खोज सकते हैं। संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू जी मध्य प्रदेश में विदिशा के रहने वाले हैं। फिलहाल, भोपाल के भाभा इंजिनियरिंग रिसर्च इंन्स्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तैनात हैं। वैसे आपको इन्हें देखकर ये नहीं लगा कि जिन्दगी अगर इसी तरह जी जाए तो किसे मौत का इंतजार रहेगा..? 
Three video viral of a man who can dance in Bollywood actor Govinda style
sanjeev dance
दरअसल, इतनी उम्र होने के बावजूद भी उनका यह शौक उनसे कभी दूर न हो सका। संजीव को नाचने का बड़ा शौक है और देखिए उनके डांस ने ही आज उन्हें एक सेलेब्रिटी बना दिया। कहते हैं कि संजीव हूबहू बॉलीवुड स्टार गोंविदा स्टाइल में नाचते हैं। आपने अगर उनका पहले वीडियो देखा होगा तो जरूर इस बारे में जान गए होगे। जी हां, अपने पहले वायरल वीडियो में संजीव अंकल सज-धजकर 'खुदगर्ज' फिल्म के 'आप के आ जाने से' गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं। आपको ये वीडियो देखकर खूब मजा आया होगा। है न...?
विज्ञापन
विज्ञापन
Three video viral of a man who can dance in Bollywood actor Govinda style
sanjeev at vidisha station with wife
नई बात ये है कि संजीव का एक वीडियो सामने आने के बाद ऐसे ही उनके कई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिलहाल, संजीव अंकल के तीन और वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं जिसमें वो एक पार्टी में लगे डीजे पर नाच रहे हैं। यहां भी वे गोविंदा के गाने पर ही डांस करते हुए दिखे। गाना बज रहा है 'किसी डिस्को में जाएं।' 
विज्ञापन
Three video viral of a man who can dance in Bollywood actor Govinda style
collage pic
वहीं अपने दूसरे वीडियो में संजीव अपने परिवारवालों के बीच डांस करते नजर आते हैं यहां सॉन्ग बज रहा है 'गोरिया चुरा ना मेरा जिया’  इस गाने पर एक्टर गोविंदा ने जैसा डांस किया हैं, संजीव अंकल ने उन्हीं की टक्कर में डांस करके दिखाया है।संजीव का अंदाज वही गोविंदा वाला है जो वो बचपन से लेकर जवानी और जवानी से लेकर अबतक कायम है। इस उम्र में भी वे बड़े कूल अंदाज में बिना थके इतना जबरदस्त डांस करते हैं कि देखने वाला टकटकी लगाए बस उन्हें देखता रह जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed