फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल पर भूलकर भी ना सर्च करें ये तीन चीजें, वरना पछताना पड़ेगा

Thu, 07 Jun 2018 09:55 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Three Things you should never search on google
Google Search
जब भी हमें किसी सवाल का जवाब जानना होता है, हम सबसे पहले गूगल पर जाते हैं। गूगल बाबा भी हमें निराश नहीं करते। उनके पास दुनिया भर के सवालों का जवाब है। मगर तीन चीज ऐसी है जिसे गूगल पर भूलकर भी टाइप नहीं करना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ेगा।



 
Three Things you should never search on google
बिना एप के बुक करें कैब, अपनाएं ये तरीका - फोटो : SOCIAL MEDIA
बम बनाने का तरीका
गूगल पर भूलकर भी क्राइम करने का तरीका ना ढूंढ़ें। जैसे ही आप बम बनाने का तरीका या इससे संबंधित कोई सवाल टाइप करें, आपका आईपी एड्रेस सुरक्षा एजेंसियों को दे दिया जाएगा। यही नहीं अगर आपने गूगल पर नया प्रेशर कूकर खरीदने को लेकर कोई सवाल पूछा और उसी आईपी एड्रेस से आपके बेटे ने अपने स्कूल प्रोजेक्ट के लिए आतंकी हमलों के बारे में सवाल टाइप किया, तो इन सूचनाओं को भी गूगल उन एजेंसियों को भेजेगा। इसके बाद संभव है कि आप पुलिस के फेरे में पड़ जाएं।

 
Three Things you should never search on google
बिना एप के बुक करें कैब, अपनाएं ये तरीका - फोटो : SOCIAL MEDIA
आत्महत्या करने का तरीका
जैसे ही आप गूगल पर यह सवाल टाइप करेंगे फौरन गूगल आपको एक हेल्पलाइन नंबर देगा। अगर आपने उस नंबर पर कॉल किया तो वह फोन एक काउंसलर को जाएगा जो आपको ऐसे ना करने को कहेगा। अगर आप हेल्पलाइन नंबर को दरकिनार कर, नीचे के सर्च रिजल्ट्स पर जाएंगे तो भी ऐसा कोई आर्टिकल आपको नहीं दिखेगा जिसमें आपके सवाल का जवाब मिले। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three Things you should never search on google
Google Search
अगर गूगल पर एक-दो लेख ऐसे मिल भी जाएं, तो उसमें भी सुसाइड के तरीके बताने से पहले आपको ऐसा ना करने की ही सलाह दी जाएगी। आपको उन लोगों का वास्ता दिया जाएगा जो आपके सबसे करीब हैं और जिन्हें आपकी मौत का सबसे ज्यादा दुख होगा। इसका मकसद यह होता है कि जो भी शख्स यह खतरनाक कदम उठाने के बारे में सोचे, उसे खुद उन लेख को पढ़कर शर्मिंदगी महसूस हो।


 
विज्ञापन
Three Things you should never search on google
बीमारी
अगर आपकी तबीयत खराब लग रही है और आप अपने लक्षणों के आधार पर यह पता लगाना चाहते हैं कि कहीं आपको कोई बीमारी तो नहीं, तो भूलकर भी गूगल का सहारा ना लें। अगर आपने गूगल पर उन सिम्पटम्स के बारे में लिखा तो संभव है कि वह आपको किसी जानलेवा बीमारी के बारे में बता दे। मगर जरूरी नहीं कि आपको वह बामारी हो क्योंकि कई सामान्य बीमारियों में भी आम लक्षण-कमजोरी, उल्टी, चक्कर आना आदि पाए गए हैं। इसलिए जब भी आपको अपनी सेहत से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए सीधे डॉक्टर के पास जाएं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed