फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महिला के हैं खतरनाक तेवर, खुद की अंगुली काट बनाया Neckpiece

Sat, 17 Feb 2018 04:44 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
this women cuts off her finger and turned it into a pendant
weird women
ब्रिटेन की एक महिला ने खुद बोल्ट कटर का इस्तेमाल कर अपनी अंगुली को काट लिया और इसे वह जिस तरह इस्तेमाल कर रही है, उसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। 30 साल की टोर्ज रेनॉल्ड्स एक टैटू आर्टिस्ट और बॉडी पियर्सर है। टोर्ज रेनॉल्ड्स ने अपनी कटी अंगुली की तस्वीर शेयर करते हुए फेसबुक पर पोस्ट की है। आगे की स्लाइड में जानें आखिर क्यों उन्होंने अपनी अंगुली को काटा और अब कटी अंगुली से वह ऐसा क्या कर रही हैं जिसने सबके होश उड़ा दिये हैं।
this women cuts off her finger and turned it into a pendant
weird women
दरअसल, रेनॉल्ड्स ने अपनी अंगुली को पिछले साल अपनी किसी दोस्त से प्रभावित होकर काटा था। अपनी दोस्त का ऐसा करना उन्हें बहुत कूल लगा था। उसके बाद उन्होंने भी इस बारे में सोचा और ऐसा कर दिखाया। अपने दोस्तों से इसका अनुभव शेयर करने के लिए उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसके बाद वह सुर्खियों में थी।

एक बार फिर वह खबरों में है और इसकी वजह है कि उन्होंने अपनी इस अंगुली का पेंडेंट बनाकर पहन लिया है। इस बात की जानकारी भी उन्होंने अपने फेसबुक पर साझा की है। 
this women cuts off her finger and turned it into a pendant
finger
फेसबुक पर पेंडेंट की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि वह अंगुली को काटने के बाद उसे फ्रीजर में रखकर भूल गई थी। अब जब उन्हें यह मिली तो उन्हें लगा कि इस से कुछ किया जाए। जिसके बाद उन्होंने पेंडेंट बनाने का सोचा। वह कहती हैं कितना अच्छा होगा कि इसे याद के तौर पर नेकलेस बनाकर पहना जाए। उन्होंने एक छोटी सी बोटल में अल्कोहल लेकर उसमें कटी अंगुली को डालकर पेंडेट तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
this women cuts off her finger and turned it into a pendant
weird women
अपनी अंगुली को इस कदर काटकर पहनना, लोगों को बहुत अजीबोगरीब लग रहा है। इसके बारे में पढ़ कर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें 2014 में भी टोर्ज रेनॉल्ड्स ने अपने एक अजीबोगरीब व्यवहार को लेकर सुर्खियां बटोरी थी। उसने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद उसके नाम का टैटू काटकर उसे भेजा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed