दुनिया में अजब-गजब चीजों के नाम पर आपने बहुत कुछ सुना और पढ़ा होगा लेकिन इस मंदिर में जो कुछ होता है वह जानकर आप कहेंगे ऐसा नहीं हो सकता है। लोग कब और कहां किसकी पूजा करने लगें यह कोई नहीं जान सकता।
अब जापानियों को ही देख लीजिए जो इस अनोखे मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं। जहां किसी भगवान या ग्रहों की पूजा नहीं बल्िक महिलाओं के ब्रेस्ट की पूजा होती है। जी हां, इस मंदिर में आपको हर तरफ ब्रेस्ट ही ब्रेस्ट नजर आएंगे। लोग यहां पर मन्नत मांगने के लिए डमी ब्रेस्ट भी चढ़ाते हैं। इस मंदिर की देवी और मान्यताएं जानकर आप यकीनन सोच में पड़ जाएंगे।
दरअसल, जापान के इबारकी में बना एक मंदिर दुनियाभर में मशहूर है। यह अनोखा मंदिर इबारकी टोक्यो के प्रशांत महासागर उत्तर पूर्व सीमा के किनारे स्थित एक प्रांत पर है। इसी प्रांत के दूर एक इलाके में बने बौद्ध मंदिर को अब ब्रा अभ्यारण्य में बदल दिया गया है। यह मंदिर ब्रेस्ट की देवी छिछिगमीसम के नाम से जाना जाता है।
बताया जाता है कि इस मंदिर में भगवान की नहीं, बल्कि ब्रेस्ट की देवी छिछिगमीसम की पूजा की जाती है। जापान के वाकायामा शहर में मौजूद इस मंदिर में सालों से ब्रेस्ट पूजन की प्रथा चली आ रही है। कहा जाता है कि इस मंदिर में महिलाएं सुरक्षित प्रेगनेंसी और ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए ब्रेस्ट देवी की पूजा करती हैं।
मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाली सभी महिलाओं की मनोकामना पूरी होती है और जिन महिलाओं की मन्नत पूरी हो जाती है, वो यहां वापस आकर डमी ब्रेस्ट का चढ़ावा चढ़ाती हैं। इस मंदिर की खासियत है कि मंदिर में जहां पर भी आपकी नजर पड़ेगी वहां सिर्फ ब्रेस्ट ही नजर आएंगे। इस मंदिर में महिलाओं के ब्रेस्ट (स्तनों) की पूजा की जाती है और इस पूरे मंदिर की सजावट रूई और कपड़े से बने ब्रेस्ट से की गई है।