फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये शख्स नाक से करता है टाइपिंग, गिनीज में दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

Mon, 16 Jan 2017 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
This man types fastest with nose, has name in Guinness Records
आमतौर पर नॉर्मल टायपिंग स्पीड 40 शब्द पर मिनट मानी जाती है और वो भी हाथ से, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसकी टाइपिंग स्पीड को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी आपको ये जानकर होगी कि ये शख्स अपनी नाक के जरिए टाइपिंग करता है और वो भी सबसे तेज। क्यों चौंक गए ना? लेकिन ये सच है।

ये शख्स नाक से करता है टाइपिंग, गिनीज में दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

This man types fastest with nose, has name in Guinness Records
- फोटो : Mohammed Khurshid Hussain/Facebook
ये शख्स है भारत के मोहम्मद खुर्शीद हुसैन, जो अपनी नाक से टाइप करते हैं उनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दो रिकॉर्ड दर्ज हैं। बता दें कि मात्र दस साल की उम्र से ही मोहम्मद ने टाइपिंग सीखना शुरु किया। इसके बाद टाइपिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने के लिए मोहम्मद ने जी-तोड़ मेहनत की।

ये शख्स नाक से करता है टाइपिंग, गिनीज में दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

This man types fastest with nose, has name in Guinness Records
- फोटो : Tabloid India
एक दूसरे शख्स के द्व्रारा कायम किए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मोहम्मद ने रोजाना आठ घंटे प्रैक्टिस की और आखिरकार वो नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में सफल रहे। उन्होंने मात्र 3.43 सेकेंड्स में सारे अल्फाबेट टाइप किए। इसके अलावा उन्होंने 47 सेकेंड में 103 अक्षर टाइप करके एक और नया रिकॉर्ड कायम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये शख्स नाक से करता है टाइपिंग, गिनीज में दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

This man types fastest with nose, has name in Guinness Records
मोहम्मद खुर्शीद हुसैन हैदराबाद के रहने वाले हैं और इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। पहला रिकॉर्ड उन्होंने साल 2012 में तोड़ा जब वो इंजीनियरिंग कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने दूसरा रिकॉर्ड 2014 में तोड़ा जिसमें उन्हें गिनीज बुक ने नाक के जरिए एक वाक्य टाइप करने के लिए दिया और मोहम्मद ने वो कारनामा महज 43 सेकेंड में कर दिखाया।
विज्ञापन

ये शख्स नाक से करता है टाइपिंग, गिनीज में दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

This man types fastest with nose, has name in Guinness Records
- फोटो : Caters News
हालांकि इसमें मोहम्मद खुर्शीद को देखने में काफी दिक्कत आती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब वो अपनी नाक की मदद से टाइप करते हैं तो की-बोर्ड देखना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से उन्हें धुंधला भी दिखता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed